5,000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ Oppo A11s लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo A11s की कीमत CNY 999 (लगभग 11,800 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,100 रुपये) है।

5,000mAh बैटरी और 8GB रैम के साथ Oppo A11s लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • Oppo A11s में मौजूद है दो रैम विकल्प
  • ओप्पो ए11एस में मिलती है 18 वॉट चार्जिंग स्पीड
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
विज्ञापन
Oppo A11s स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह Oppo A सीरीज़ का नया फोन है, जो कि ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है। ओप्पो ए11एस फोन में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर मौजूद है। यह स्मार्टफोन दो अलग कलर ऑप्शन और कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है, जिसमें आपको 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। ओप्पो ए11एस फोन Oppo A11 का अपग्रेड वर्ज़न है, जिसे साल 2019 में लॉन्च किया गया था।
 

Oppo A11s price, availability

Oppo A11s की कीमत CNY 999 (लगभग 11,800 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,100 रुपये) है। यह फोन Oppo China साइट पर ड्रीम व्हाइट और मैट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट है।

Oppo A11 की कीमत CNY 1,499 (करीब 17,600 रुपये) थी। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का था।
 

Oppo A11s specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए11एस फोन एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता है। फोन में 6.5 इंच का एचडी+(720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 610 GPU, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। फोन में रियर माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163.9x75.1x8.4mm और भार 186 ग्राम है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A11s Price, Oppo A11s Specifications, Oppo A11s, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »