Oppo A12 फिर हुआ भारत में सस्ता, जानें नई कीमत

लेटेस्ट कटौती के बाद Oppo A12 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,490 रुपये हो गई है, यह दाम फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इससे पहले इस फोन की कीमत 8,990 रुपये थी।

Oppo A12 फिर हुआ भारत में सस्ता, जानें नई कीमत

Oppo A12 भारत में जून में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Oppo A12 की कीमत लॉन्च के वक्त 9,990 रुपये थी
  • ओप्पो ए12 में मौजूद है डुअल रियर कैमरा
  • फोन की बैटरी क्षमता 4,230 एमएएच की है
विज्ञापन
Oppo A12 स्मार्टफोन की कीमत भारत में एक बार फिर से कम कर दी गई है। इससे पहले इस फोन की कीमत कुछ महीनों पहले Oppo F17, Oppo A15 और Oppo Reno 3 Pro के साथ कम की गई थी। ओप्पो ए12 स्मार्टफोन को भारत में जून महीने में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था, जो कि डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले से लैस था। ओप्पो ए12 फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ आता है, इसके अलावा फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं ब्लैक और ब्लू।
 

Oppo A12 price in India

लेटेस्ट कटौती के बाद Oppo A12 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 8,490 रुपये हो गई है, यह दाम फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इससे पहले इस फोन की कीमत 8,990 रुपये थी। इसके अलावा इसके 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,490 रुपये से घटकर 10,990 रुपये हो गई है।

Oppo ने Gadgets 360 को पुष्टि की है कि ओप्पो ए12 की कीमत में हुई कटौती ऑनलाइन मार्केटप्लेस में सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी, जिसमें Amazon और Flipkart भी शामिल हैं। हालांकि, इस खबर को लिखते वक्त दोनों वेबसाइट पर फोन की नई कीमत को लिस्ट नहीं किया गया है। कीमत में हुई कटौती की जानकारी सबसे पहले 91Mobiles द्वारा सार्वजनिक किया गया है।

ओप्पो ए12 स्मार्टफोन को भारत में 9,990 रुपये की शुरुआती राशि के साथ लॉन्च किया गया था। नवंबर महीने में इस फोन की कीमत आखिरी बार कम की गई थी, जब यह फोन 8,990 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध था।
 

Oppo A12 specifications, features

डुलअ सिम (नैनो) Oppo A12 फोन एंड्रॉयड पाई आधारित कलरओएस 6.1.2 पर काम करता है। इस फोन में 6.22 इंच एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) डिस्प्ले, 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 1500: 1 कॉनट्रास्ट रेशियो, 450 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

ओप्पो ए12 में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। इसका साथ 2 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए आपको 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। यह कैमरा वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच में स्थित है। यही नहीं इस फोन का कैमरा ऐप डेज़ल कलर मोड के साथ आता है। Oppo का दावा है कि यह नेचुरल कलर के साथ तस्वीर को और बेहतर बनाने का काम करता है।

64 जीबी स्टोरेज के अलावा 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मिलता है। फोन की बैटरी क्षमता 4,230 एमएएच की है। कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो ए12 में 4जी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस मौज़ूद हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.22 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »