Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत

नई वॉच मजबूत 49mm एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम केस के साथ आती है।

Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत

Photo Credit: Apple

Apple Watch 4 Ultra को कंपनी ने लेटेस्ट रग्ड स्मार्टवॉच के तौर पर मार्केट में पेश कर दिया है।

ख़ास बातें
  • इसमें ऑलवेज-ऑन रेटिना OLED डिस्प्ले मिलता है।
  • कंपनी ने इन-बिल्ट सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर भी इसमें दिया है।
  • यह watchOS 27 पर चलती है।
विज्ञापन

Apple Watch Ultra 4 को कंपनी ने लेटेस्ट रग्ड स्मार्टवॉच के तौर पर मार्केट में पेश कर दिया है। iPhone 18 सीरीज के लॉन्च के साथ ही नई एपल वॉच भी यूजर्स के लिए पेश कर दी गई है। यह watchOS 27 पर चलती है। नया रेडीनेस ऐप इसमें दिया गया है, जिसे डेली हेल्थ और रिकवरी के बारे में ज्यादा बेहतर और बारीक जानकारी देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। नई वॉच में बेहतर बैटरी लाइफ मिलती है। आईए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Apple Watch Ultra 4 Price

Apple Watch Ultra 4 की कीमत भारत में 1,09,900 रुपये से शुरू होती है। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। सेल 18 सितंबर से शुरू होगी। खरीद के लिए यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Apple.com, अधिकृत Apple स्टोर पर उपलब्ध होगी। 

Apple Watch Ultra 4 Features

Apple Watch Ultra 4 को कंपनी ने लेटेस्ट रग्ड स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च किया है। नई वॉच मजबूत 49mm एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम केस के साथ आती है। इसमें ऑलवेज-ऑन रेटिना OLED डिस्प्ले मिलता है। 3000 निट्स तक ब्राइटनेस इसमें दी गई है। इसमें सटीक डुअल-फ़्रीक्वेंसी GPS + सेल्युलर कनेक्टिविटी मिलती है। कंपनी ने इन-बिल्ट सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर भी इसमें दिया है। 

कंपनी का नया हेल्थ सेंसिंग सिस्टम इसमें लगा है जिसे नई  S11 चिप की पावर दी गई है। यह watchOS 27 पर चलती है। Apple Watch 4 Ultra में कंपनी का नया डिजाइन किया गया पेडोमीटर मॉडल और मशीन लर्निंग एल्गोरिदम भी शामिल किया गया है। 

नई स्मार्टवॉच लम्बी बैटरी का वादा करती है। कंपनी के अनुसार, यह स्मार्टवॉच डेली इस्तेमाल में 50 घंटे तक चल सकती है। और लो पावर मोड में 84 घंटे तक की बैटरी लाइफ़ देती है। कंपनी का दावा है कि 15 मिनट चार्ज करने पर यह 18 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »