5 काम जो सिर्फ iPhone कर सकता है, एंड्रॉयड स्मार्टफोन नहीं

नए अपडेटिड फीचर से लैस एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्ज़न अब प्रीमियम स्मार्टफोन में दिया जाने लगा है। लेकिन आईओएस के इन फीचर का इस्तेमाल वर्तमान में एंड्रॉयड स्मार्टफोन के यूज़र नहीं कर सकते:

5 काम जो सिर्फ iPhone कर सकता है, एंड्रॉयड स्मार्टफोन नहीं

आईफोन Vs एंड्रॉयड

ख़ास बातें
  • आईफोन के ऐसे फीचर, जो आपको एंड्रॉयड स्मार्टफोन में नहीं मिलेंगे
  • लेटेस्ट एंड्रॉयड में भी इन फीचर का आना बाकी
  • एंड्रॉयड में इनमें से कई फीचर के लिए ज़रूरत होती है थर्ड पार्टी ऐप की
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हमने आपसे चर्चा की थी एंड्रॉयड स्मार्टफोन के उन फीचर की, जो आईफोन में नहीं मिलेंगे। लेकिन आज हम बात करेंगे आईफोन में दिए जाने वाले उन फीचर की, जिन्हें आप चाहकर भी एंड्रॉयड फोन में इस्तेमाल नहीं कर सकते। लेटेस्ट आईओएस अपडेट में हैंडसेट की बैटरी, परफॉरमेंस में सुधार पर ज़ोर दिया गया है। साथ ही कुछ उपयोगी हाई-एंड फीचर भी इसमें शामिल रहते हैं।

वहीं, नए अपडेटिड फीचर से लैस एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्ज़न अब प्रीमियम स्मार्टफोन में दिया जाने लगा है। लेकिन आईओएस के इन फीचर का इस्तेमाल वर्तमान में एंड्रॉयड स्मार्टफोन के यूज़र नहीं कर सकते:
 
phone
 

बैटरी और परफॉरमेंस पर नियंत्रण

आईओएस 11.3 के साथ ऐप्पल यूज़र बैटरी और परफॉरमेंस को हैंडल कर सकते हैं। ऐसी सुविधा एंड्रॉयड यूज़र को अब तक नहीं मिली है। बैटरी और परफॉरमेंस से जुड़े पहलुओं को नियंत्रित कर आप फोन से बेस्ट हासिल कर पाने में सक्षम होते हैं।
 

नए वीडियो फॉरमेट में स्पेस की बचत

एंड्रॉयड यूज़र वीडियो शूट करने के बाद उसे समान क्वालिटी के साथ कंप्रेस नहीं कर सकते। आईओएस 11 वर्ज़न में यह संभव है। अपडेटिड ओएस वर्ज़न में HEIF/HEVC फॉर्मेट में वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की सुविधा है। इन फॉर्मेट की मदद से वीडियो की क्वालिटी भी नहीं गिरती और स्पेस भी कम खर्च होता है।
 

मैसेज सिंक करने का विकल्प

नए अपडेटिड आईओएस में मैसेज ऐप आईक्लाउड सपोर्ट से लैस रहता है। इस तरह आप ऐप्पल की किसी भी डिवाइस के साथ समान आईडी से मैसेज का आदान-प्रदान कर सकते हैं। गूगल के एंड्रॉयड मैसेज ऐप में अभी यह फीचर नहीं आया है। 
 

स्क्रीन रिकॉर्डिंग पहले से मौज़ूद

आईओएस के लेटेस्ट वर्ज़न में स्क्रीन रिकॉर्डिंग डिवाइस में पहले से ही मौज़ूद रहती है। इसमें यूज़र जिफ भी क्रिएट कर सकते हैं। हालांकि, स्क्रीन रिकॉर्डिंग का फीचर कुछ सैमसंग फोन में दिया जाता है। लेकिन कुल मिलाकर सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूज़र को यह सुविधा नहीं मिलती।  
 

प्री-लोडिड एचडी कॉलिंग

लेटेस्ट आईओएस के साथ आईफोन यूज़र को फेसटाइम वीडियो कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह फीचर पहले से ही फोन में लोड होकर आता है। एंड्रॉयड यूज़र को अब तक इसका फायदा नहीं मिला है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों को इसके लिए थर्ड पार्टी ऐप का सहारा लेना पड़ता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iphone, ios, iphone vs android, android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »