OnePlus Turbo 6 में होगा 165Hz डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, 8 जनवरी को होने जा रहा लॉन्च

वनप्लस के नए टर्बो 6 फोन में BOE का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जनवरी 2026 12:13 IST
ख़ास बातें
  • डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच का हो सकता है।
  • फोन में Fengchi Game Core मौजूद होगा।
  • इसमें Glacier Cooling फीचर का सपोर्ट होगा जो इसे हीट होने से बचाएगा।

वनप्लस के नए टर्बो 6 फोन में BOE का डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है

Photo Credit: X/Tech EVOLV(@TechEVOLV_TE)

OnePlus Turbo 6 लॉन्च 8 जनवरी को निर्धारित है। कंपनी नई वनप्लस स्मार्टफोन सीरीज को चीनी मार्केट में पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही फोन काफी चर्चा में है। इसके कई स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि ब्रांड की ओर से की जा चुकी है। फोन में OnePlus 15 सीरीज की तरह ही बेहतरीन डिस्प्ले फीचर्स का खुलासा लॉन्च से पहले कंपनी ने कर दिया है। इसमें 165Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने वाला है। दमदार चिपसेट Snapdragon 8s Gen 4 इसमें दिया गया है। आइए जानते हैं 8 जनवरी के लॉन्च से पहले इसके सभी मेन फीचर्स के बारे में। 

OnePlus Turbo 6 के लॉन्च में अब 1 दिन से भी कम का समय रह गया है। कंपनी घरेलू मार्केट में इसे कल यानी 8 जनवरी को पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले ब्रांड ने डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। OnePlus Turbo 6 में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में 165Hz तक रिफ्रेश रेट का सपोर्ट होगा। इससे पहले Snapdragon 8s Gen 4 की पुष्टि हो चुकी है। 

वनप्लस के नए टर्बो 6 फोन में BOE का डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। दावा किया गया है कि इसमें बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, स्मूद गेमिंग, कंटेंट व्यूइंग फीचर्स होंगे। हालांकि 165Hz का रिफ्रेश कुछ चुनिंदा गेम्स के लिए ही मिल सकता है। लीक्स की मानें तो डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच का हो सकता है। इसमें OLED पैनल आ सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। टिप्स्टर 𝗧𝗲𝗰𝗵 𝗘𝗩𝗢𝗟𝗩 (@TechEVOLV_TE) ने हाल ही में फोन के मेन स्पेसिफिकेशंस शेयर किए थे। फोन में Fengchi Game Core मौजूद होगा। साथ ही इसमें Glacier Cooling फीचर का सपोर्ट होगा जो इसे हीट होने से बचाएगा। 

इसके अलावा फोन में 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमट सपोर्ट होगा। इसमें 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। इसमें 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट होगा। आंखों की सुरक्षा का ध्यान भी इस फोन में रखा गया है। जिसके लिए डिवाइस में आई-सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं। यह हाई फ्रिक्वेंसी 3,840Hz PWM डिमिंग और लो-फ्लिकर सपोर्ट कर सकता है। साथ ही ब्लू लाइट भी कम होगी। कम ब्राइटनेस में भी यह आंखों का बचाव करेगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.