OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro जल्द हो सकते हैं लॉन्च, मिल सकता है Qualcomm का नया प्रोसेसर

कंपनी की Ace सीरीज के स्मार्टफोन्स को चीन से बाहर पेश किया गया है। आगामी स्मार्टफोन्स को भी चीन में ही लाया जा सकता है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अगस्त 2024 23:10 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 में मौजूदा चिपसेट हो सकता है
  • Ace 5 Pro में Qualcomm का आगामी चिपसेट दिया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में OnePlus की बिक्री तेजी से बढ़ी है

आगामी स्मार्टफोन्स को भी चीन में ही लाया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus के Ace 5 और Ace 5 Pro को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus की Ace सीरीज के स्मार्टफोन्स को चीन से बाहर पेश नहीं किया गया है। आगामी स्मार्टफोन्स को भी चीन में ही लाया जा सकता है। OnePlus Ace 5 में मौजूदा चिपसेट हो सकता है, जबकि Ace 5 Pro में Qualcomm का आगामी चिपसेट दिया जा सकता है।  

टिप्सटर Digital Chat Station ने चीन के मैसजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि OnePlus Ace 5 में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट हो सकता है। Samsung के Galaxy S24 Ultra और कुछ अन्य स्मार्टफोन्स में भी इस चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Ace 5 Pro में आगामी Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि OnePlus Ace 5 में 6.78 इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन की 6,200 mAh की डुअल-सेल बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 
Advertisement

मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 7.2 प्रतिशत बढ़कर लगभग 6.9 करोड़ यूनिट्स की रही। दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स लगभग 3.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 3.5 करोड़ यूनिट्स की थी। मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी तिमाही में बहुत से नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें से अधिकतर मिड-प्रीमियम और प्रीमियम सेगमेंट में थे। हालांकि, दूसरी तिमाही में एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स (8,400 रुपये से कम प्राइस) की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 36 प्रतिशत घटी हैं। इस सेगमेंट का मार्केट शेयर पिछले वर्ष की समान तिमाही में 22 प्रतिशत से कम होकर लगभग 14 प्रतिशत रह गया है। इस सेगमेंट में चीन की स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इसके बाद Poco और Realme हैं। 

स्मार्टफोन्स के बजट सेगमेंट (लगभग 8,400 रुपये से 16,800 रुपये का प्राइस) में शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 8 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस सेगमेंट में भी Xiaomi सबसे आगे है। इसके बाद चीन की ही Realme और Vivo हैं। एंट्री-प्रीमियम सेगमेंट (लगभग 16,800 रुपये से 33,500 रुपये का प्राइस) में सबसे अधिक 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसमें चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo सबसे आगे है। इसके बाद Vivo और Samsung हैं। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • Bad
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  2. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  4. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  5. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  7. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  8. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  9. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  10. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.