OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी

आगामी सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है। हालांकि, OnePlus ने इस स्मार्टफोन सीरीज की पुष्टि नहीं की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जून 2026 17:17 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus की योजना अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज पेश करने की है
  • इस सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है
  • देश में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी है

हाल ही में भारत में OnePlus Nord CE 6 Lite को लॉन्च किया गया था

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने हाल ही में भारत में OnePlus Nord CE 6 Lite को लॉन्च किया था। इस अफोर्डेबल स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। OnePlus की योजना देश में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की एक नई सीरीज पेश करने की है। OnePlus N सीरीज का पहला स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है।  

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar ने दावा किया है कि भारत में OnePlus की योजना अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज पेश करने की है। इस सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स का प्राइस 20,000 रुपये से कम हो सकता है। हालांकि, OnePlus ने इस स्मार्टफोन सीरीज की पुष्टि नहीं की है। देश में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी है। 

भारत में पिछले महीने लॉन्च किए गए् OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 22,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 25,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच Full HD+ LCD डिस्प्ले (2,400 x 1,080 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7400 Apex और  ARM Mali-G615 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के साथ OnePlus Nord CE 6 को भी लाया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और क्रिस्टल गार्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ है। 

OnePlus Nord CE 6 Lite की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Omnivision OV50D40 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 45 W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 10 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.