OnePlus फोन में अब नहीं मिलेंगे प्री-इंस्टॉल Facebook ऐप्स: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 8T से इस फैसले की शुरुआत हो सकती है, वनप्लस 8टी और इसके बाद से शुरू होने वाले वनप्लस स्मार्टफोन में प्री-इंस्टॉल फेसबुक ऐप्स व सर्विस मौजूद नहीं होंगी।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2020 10:56 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus के लेटेस्ट स्मार्टफोन में प्री-इंस्टॉल आए थे फेसबुक ऐप्स
  • OnePlus 8T स्मार्टफोन से नहीं मिलेंगे फेसबुक ऐप प्री-लोडेड
  • वनप्लस फोन में Netflix ऐप मिलेगा प्री-लोडेड
OnePlus फोन अब Facebook के स्वामित्व वाली प्री-इंस्टॉल ऐप्स व सर्विस के साथ नहीं आएंगे, यह दावा लेटेस्ट रिपोर्ट में किया गया है। वनप्लस को तब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, जब उसने कुछ महीने पहले अपने फोन पर फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और अन्य फेसबुक सर्विस को प्री-इंस्टॉल करना शुरू किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 8T से इस फैसले की शुरुआत हो सकती है, वनप्लस 8टी और इसके बाद से शुरू होने वाले वनप्लस स्मार्टफोन में प्री-इंस्टॉल फेसबुक ऐप्स व सर्विस मौजूद नहीं होंगी।

OnePlus प्रवक्ता का हवाला देते हुए Input की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के फोन अब प्री-लोडेड फेसबुक के स्वामित्व वाले ऐप्स व सर्विस के साथ नहीं आएंगे। प्रवक्ता ने कहा है कि वनप्लस स्मार्टफोन में आने वाला इकलौता थर्ड पार्टी ऐप Netflix होगा।

Android Police की रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस को OnePlus Nord, OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro समेत सभी फोन में फेसबुक ब्लोटवेयर बैकलैश का सामना करना पड़ा था।

जहां यूज़र्स अपने वनप्लस स्मार्टफोन से फेसबुक के स्वामित्व वाली ऐप्स जैसे Instagram, Messenger और Facebook अनइंस्टॉल कर रहे थे, वहीं बैकग्रांड फेसबुक सर्विस जैसे Facebook Application Manager, Facebook Installer और Facebook Notification Service आदि को केवल डिसेबल किया जा सकता है न कि इन्हें पूरी तरह से फोन से हटाया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस ने यह साफ नहीं किया है कि वह कभी भी फेसबुक ऐप्स और सर्विस को अपने स्मार्टफोन में प्री-इंस्टॉल नहीं करेगा, लेकिन यह जरूर कहा गया है कि भविष्य में यह नहीं किया जाएगा। वनप्लस ने इस पर भी टिप्पणी देने से मना कर दिया है कि मौजूदा वनप्लस नॉर्ड औरर वनप्लस 8 सीरीज़ के फोन में प्री-इंस्टॉल फेसबुक ऐप्स व सर्विस को कैसे हटाया जाएगा। रिपोर्ट में सूत्र का हवाला देते हुए कहा गया है कि वनप्लस फोन में पहले से इंस्टॉल ऐप्स को हटाने का कोई आसान व यूज़र फ्रेंडली तरीका नहीं है, क्योंकि इन्हें रिमूव करना यूज़र्स के एक्सपीरियंस को बाधित करने जैसा होगा।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, Facebook, OnePlus 8T, Instagram, Messenger
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  2. Ola Electric की 150 स्टोर्स बंद करने की तैयारी, सेल्स में गिरावट है कारण
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing ने लॉन्च से पहले दिखाया अपकमिंग Phone 4a का डिजाइन, 5 मार्च को भारत में देगा दस्तक
  2. Ola Electric की 150 स्टोर्स बंद करने की तैयारी, सेल्स में गिरावट है कारण
  3. भारत के इस राज्य में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लग सकती है रोक....
  4. AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
  5. Apple मार्च इवेंट में लॉन्च करेगा iPhone 17e, Mac और iPad जैसे 5 नए प्रोडक्ट
  6. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है iPhone 17e और कम प्राइस वाला MacBook
  7. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  8. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  9. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  10. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.