इन Xiaomi, Oppo, OnePlus और Realme स्मार्टफोन को मिलेगा लेटेस्ट Android 11 अपडेट

Google का कहना है कि यह अपडेट मल्टीटास्टिंक में सुधार लेकर आएगा, इसके अलावा इस अपडेट के बाद से यूज़र्स को वन टाइम ऐप परमिशन के साथ प्राइवेसी पर ज्यादा कंट्रोल प्राप्त होगा। साथ ही यह एंड्रॉयड में बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी लेकर आएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 सितंबर 2020 14:40 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 सीरीज़ के सभी यूज़र्स डाउनलोड कर सकते हैं एंड्रॉयड 11 अपडेट
  • योग्य Oppo Find X2 सीरीज़ यूज़र्स को तीन दिन के अंदर प्राप्त होगा अपडेट
  • Realme X50 Pro के केवल 100 यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया है एंड्रॉयड 11

Google ने Pixel फोन के साथ-साथ अन्य फ्लैगशिप फोन के ज़ारी किया अपडेट

Google ने Pixel फोन के साथ-साथ Xiaomi, Oppo, OnePlus और Realme के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 11 रोलआउट की घोषणा कर दी है। सभी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने-अपने यूआई के लिए Android 11 पर आधारित फाइनल बीटा रोम पेश कर रहे हैं। स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉयड 11 रोलआउट की जानकारी गूगल द्वारा साझा की गई है, गूगल ने अपने ब्लॉग में यह भी जानकारी दी कि अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी अपने-अपने डिवाइस के लिए आने वाले महीनों में एंड्रॉयड 11 पेश करेंगी। एंड्रॉयड 11 बीटा पाने वाले कुछ स्मार्टफोन की लिस्ट में Mi 10 सीरीज़, Oppo Find X2 सीरीज़, OnePlus 8 सीरीज़ जैसे फोन शामिल हैं।

Google का कहना है कि यह अपडेट मल्टीटास्टिंक में सुधार लेकर आएगा, इसके अलावा इस अपडेट के बाद से यूज़र्स को वन टाइम ऐप परमिशन के साथ प्राइवेसी पर ज्यादा कंट्रोल प्राप्त होगा। साथ ही यह एंड्रॉयड में बिल्ट-इन स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी लेकर आएगा।
Advertisement

Xiaomi एंड्रॉयड 11 पर आधारित ग्लोबल स्टेबल बीटा रोम को Mi 10, Mi 10 Pro और Poco F2 Pro स्मार्टफोन के लिए ज़ारी करेगा। Oppo चीन में एंड्रॉयड 11 पर आधारित कलर ओएस का नया बीटा वर्ज़न Oppo Find X2, Oppo Find X2 Pro व Oppo Reno Ace 2 सीरीज़ के लिए ज़ारी करेगा। भारत व अन्य क्षेत्रों में Oppo Find X2 सीरीज़ को अपडेट प्राप्त होगा। OnePlus एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 बीटा को OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के लिए ज़ारी करेगा। अंत में Realme X50 Pro यूज़र्स को भी एंड्रॉयड 11 प्रीव्यू रिलीज़ प्राप्त होगा।

शाओमी, ओप्पो और रियलमी सीमित संख्या के लोगों के लिए यह अपग्रेड पेश कर रहे हैं, वहीं वनप्लस 8 सीरीज़ के सभी यूज़र्स एंड्रॉयड 11 आधारित इस ऑक्सीज़नओएस 11 बीटा रोम को डाउनलोड व इंस्टॉल कर सकते हैं। ओप्पो ने ऐलान किया है कि वह इस बीटा अपडेट को 2,000 यूज़र्स के लिए ज़ारी करेगा, वहीं रियलमी ने इस प्रोग्राम को केवल 100 यूज़र्स के लिए ज़ारी किया है।
Advertisement

Mi 10, Mi 10 Pro और Poco F2 Pro यूज़र्स को Android 11 पर आधारित मी पायलेट MIUI ग्लोबल स्टेबल बीटा रॉम मिलेगी, जो MIUI 12 के नाम से आएगा। इन यूज़र्स को Mi Global community वेबसाइट पर जाकर फोर्म भरना होगा और अपना IMEI नंबर साझा करना होगा। इसकी अंतिम तारीख आज 9 सितंबर की है। वहीं, जिन ओप्पो स्मार्टफोन को भारत में यह अपडेट मिल रहा है, वह इस बीटा वर्ज़न के लिए फोन की सेटिंग्स में जाए और सॉफ्टवेयर अपडेट पर क्लिक करें। इसके बाद सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करें और फिर Apply for Beta Version व Update Beta Version पर टैप करें। जिन भी यूज़र्स को अपडेट के लिए चुना जाएगा, उन्हें यह अपडेट तीन दिन के अंदर प्राप्त हो जाएगा। वनप्लस 8 सीरीज़ यूज़र्स कम्युनिटी वेबसाइट पर जाकर आसानी से इस रोम को डाउनलोड कर सकते है और इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

रियलमी एक्स50 प्रो यूज़र्स को इस अपडेट के लिए सबसे पहले Settings में जाना होगा और फिर Software Update में। इसके बाद उन्हें ऊपरी दायीं ओर स्थित सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करना होगा और फिर Trial Version पर क्लिक करें। इसके बाद डिटेल्स भरे और अप्लाई करें।

उप दिए सभी स्मार्टफोन को नए एंड्रॉयड 11 अपडेट में बबल्स, इम्प्रूव डार्क मोड, बेहतर प्राइवेसी व परमिशन कंट्रोल जैसे फीचर्स प्राप्त होंगे। हालांकि, Pixel 2 और बाकि स्मार्टफोन को कुछ एक्सल्यूसिव फीचर्स भी प्राप्त होंगे, जैसे ‘Live View with Location Sharing in Google Maps' व ‘new Smart Reply'।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम!
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.