OnePlus के फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्राइस Samsung Galaxy Z Fold 5 से कम होने की संभावना

OnePlus के फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन Oppo Find N2 के समान हो सकता है। इसे ब्लैक और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अगस्त 2023 23:06 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • OnePlus फोल्डेबल स्मार्टफोन को OnePlus Open कहा जा रहा है
  • इस स्मार्टफोन का प्राइस 1,20,000 रुपये से कम हो सकता है

इसमें 16 GB का RAM और 256 GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है

OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। इस वर्ष बहुत सी स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने फोल्डेबल हैंडसेट पेश किए हैं। इनमें Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के साथ Tecno Phantom V Fold शामिल हैं। 

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। OnePlus फोल्डेबल स्मार्टफोन को OnePlus Open कहा जा रहा है। एक नए लीक में इसके प्राइस का संकेत मिला है। इसके स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन के बारे में भी कुछ जानकारी लीक हुई है। टिप्स्टर  Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने बताया है कि इस स्मार्टफोन का प्राइस 1,20,000 रुपये होगा। अगर वह सही होता है तो यह प्राइस हाल ही में सैमसंग की ओर से लॉन्च किए गए Galaxy Z Fold 5 के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट के 1,54,999 रुपये के प्राइस से कम होगा। हालांकि, Tecno Phantom V Fold के 12 GB RAM + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट का भारत में प्राइस 88,888 रुपये का है। 

OnePlus के फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन Oppo Find N2 के समान हो सकता है। इसे ब्लैक और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। एक अन्य टिप्सटर Max Jambor (@MaxJmb) ने दावा किया था कि OnePlus Open को पेरिस्कोप लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ लाया जाएगा और इसका Hasselblad ब्रांड का कैमरा काफी जगह ले सकता है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 16 GB का RAM और 256 GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। इसका 7.8 इंच 2K AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 6.3 इंच AMOLED कवर स्क्रीन हो सकती है। इन दोनों का रिफ्रेश रेट 120 Hz का होगा। 

इसके रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 48 मेगापिक्सल का सेंसर अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ और 32 मेगापिक्सल का सेंसर पेरिस्कोप लेंस के साथ दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस वर्ष मार्च में देश में Oppo Find N2 Flip को लॉन्च किया गया था। इसमें 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 3.62 इंच का कवर डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Sensor, OnePlus, Market, Demand, Samsung, Launch, Oppo, Foldable, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 9100mAh बैटरी वाला iQOO Neo11 Ultra हुआ लॉन्च, जितना मर्जी इस्तेमाल करो बैटरी नहीं होगी खत्म
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  3. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  4. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  5. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  6. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  7. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  8. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  9. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  10. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.