OnePlus Open में होंगे 48MP, 64MP के 3 कैमरे! इस दिन हो रहा भारत में लॉन्‍च

OnePlus Open : वनप्‍लस ओपन में 7.82 इंच OLED इनर स्क्रीन 120Hz के रिफ्रेश रेट और 2,268 x 2,440 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ हो सकती है।

OnePlus Open में होंगे 48MP, 64MP के 3 कैमरे! इस दिन हो रहा भारत में लॉन्‍च

OnePlus Open : एक टीजर में कंपनी इस स्मार्टफोन के डिजाइन को भी दिखा चुकी है।

ख़ास बातें
  • वनप्‍लस का फ्लैगशिप फोल्‍डफोन होने वाला है लॉन्‍च
  • 19 अक्‍टूबर को हो रही है लॉन्चिंग
  • इस फोन के फीचर्स को लेकर लगाया जा रहा अनुमान
विज्ञापन
फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन्‍स का मार्केट रफ्तार पकड़ रहा है। नई एंट्री होने जा रही है वनप्‍लस (OnePlus) की तरफ से, जो OnePlus Open के नाम से एक फोल्‍डेबल फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने वाली है। गुजरे कुछ हफ्तों से यह स्‍मार्टफोन खबरों में है। रह-रहकर ‘वनप्‍लस ओपन' के स्‍पेक्‍स और फीचर्स लीक्‍स के रूप में सामने आ रहे हैं। अब  डिजिटल चैट स्टेशन ने अपकमिंग वनप्‍लस फोन को लेकर कुछ जानकारियां शेयर की हैं। 

चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो पर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि OnePlus Open 48MP का मेन कैमरा और 64MP का 3x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप लेंस होगा। कहा जा रहा है फोन में 48MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी हो सकता है। टेलीफोटो कैमरा को लेकर अभी बहुत जानकारी नहीं है। 

भारत में यह स्‍मार्टफोन 19 अक्‍टूबर को लॉन्‍च होने जा रहा है। पिछले लीक्‍स से जानकारी मिली थी कि वनप्‍लस ओपन में 7.82 इंच OLED इनर स्क्रीन 120Hz के रिफ्रेश रेट और 2,268 x 2,440 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ हो सकती है। 

कंपनी ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट में OnePlus Open को 19 अक्टूबर को मुंबई में लॉन्च करने की जानकारी दी है। OnePlus ने एक टीजर के जरिए इस स्मार्टफोन का डिजाइन भी दिखाया है। इसे Emerald Eclipse और Voyage Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में यह वनप्‍लस का पहला फोन होगा। 

स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा यूट्यूबर Lewis Hilsenteger ने किया था। इससे जुड़े वीडियो में OnePlus के को-फाउंडर, Pete Lau से भी इसके बारे में जानकारी ली गई थी। Pete ने बताया कि OnePlus Open में OnePlus और Oppo की टेक्नोलॉजी की विशेषताओं को शामिल किया गया है। इस वीडियो में OnePlus Open का डिजाइन कंपनी के अन्य स्मार्टफोन्स की तुलना में काफी अलग दिख रहा था। इसमें मेटल का फ्रेम है और फ्रंट में डिस्प्ले ग्लास इस फ्रेम के कोने तक जाता है। इसके फ्रंट और रियर का फ्लैट डिजाइन इसे एक मॉडर्न लुक देता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »