OnePlus Open फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन Oppo Find N2 के जैसा होने की संभावना

OnePlus के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जुलाई 2023 14:52 IST
ख़ास बातें
  • इसका Hasselblad ब्रांड का कैमरा काफी जगह ले सकता है
  • OnePlus Open को पेरिस्कोप लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ लाया जाएगा
  • इसे अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है

इसमें 16 GB का RAM और 256 GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च हो सकता है। इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं। इसका डिजाइन पिछले वर्ष के अंत में लॉन्च किए गए Oppo Find N2 के समान हो सकता है। इसे ब्लैक और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

टिप्सटर Max Jambor (@MaxJmb) ने दावा किया है कि OnePlus Open को पेरिस्कोप लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ लाया जाएगा और इसका Hasselblad ब्रांड का कैमरा काफी जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन बुक स्टाइल वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N2 के जैसा हो सकता है। 

OnePlus के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 16 GB का RAM और 256 GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। इसमें 7.8 इंच 2K AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 6.3 इंच AMOLED कवर स्क्रीन हो सकती है। इन दोनों का रिफ्रेश रेट 120 Hz का होगा। इसके रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 48 मेगापिक्सल का सेंसर अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ और 32 मेगापिक्सल का सेंसर पेरिस्कोप लेंस के साथ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

इस वर्ष मार्च में देश में Oppo Find N2 Flip को लॉन्च किया गया था। इसमें 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले और 3.62 इंच का कवर डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 89,999 रुपये है। इसे Astral Black और Moonlit Purple कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। यह  एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.0 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 9000+ SoC दिया गया है। इसमें 6.8 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 1,080x2,520 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका एक अन्य डिस्पले 3.62 इंच का है जिसका रिजॉल्यूशन 382x720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz का है। इसकी 4,300 mAh की बैटरी 44 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.