OnePlus Open में 2 कलर ऑप्शंस,  Oppo Find N3 में 16GB RAM मिलने की संभावना

ये स्मार्टफोन्स कुछ सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग वेबसाइट्स पर दिख चुके हैं। इनके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अगस्त 2023 22:42 IST
ख़ास बातें
  • ये स्मार्टफोन्स कुछ सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग वेबसाइट्स पर दिखे हैं
  • इनके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं
  • Oppo Find N3 का एक कलेक्टर एडिशन भी लॉन्च हो सकता है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

Photo Credit: OnLeaks/ Smartprix

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन और Oppo Find N3 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन्स कुछ सर्टिफिकेशन और बेंचमार्किंग वेबसाइट्स पर दिख चुके हैं। पिछले कुछ सप्ताह से इनके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं। 

टिप्सटर Max Jambor (@MaxJmb) ने एक पोस्ट में बताया है कि Oneplus Open को Emerald Eclipse और Voyage Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। एक अन्य टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Oppo Find N3 में 7.82 इंच प्राइमरी डिस्प्ले 2,268 x 2,440 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसके कवर पैनल की स्क्रीन 6.31 इंच की होने की संभावना है। इसमें अन्य फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की तुलना में सबसे अधिक पिक्सल डेंसिटी हो सकती है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 431 ppi होने की संभावना है। इसकी आस्पेक्ट रेशो 20:9 हो सकती है। 

Oppo Find N3 का एक कलेक्टर एडिशन भी लॉन्च हो सकता है। इसमें 16 GB का LPDDR5X RAM और 1 TB की UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। इस स्मार्टफोन को 24 GB के RAM वाले वेरिएंट के साथ भी लाया जा सकता है। पिछले महीने Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के लॉन्च के बाद Oppo ने Find N3 को लाने का संकेत दिया था। OnePlus Open को इस महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। 

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। OnePlus फोल्डेबल स्मार्टफोन को OnePlus Open कहा जा रहा है। इसके रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 48 मेगापिक्सल का सेंसर अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ और 32 मेगापिक्सल का सेंसर पेरिस्कोप लेंस के साथ दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। हाल ही में टिप्स्टर  Yogesh Brar (@heyitsyogesh) ने बताया था कि इस स्मार्टफोन का प्राइस 1,20,000 रुपये होगा। अगर वह सही होता है तो यह सैमसंग के Galaxy Z Fold 5 के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट के 1,54,999 रुपये के प्राइस से कम होगा। हालांकि, Tecno Phantom V Fold के 12 GB RAM + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट का भारत में प्राइस 88,888 रुपये का है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, Sensor, Battery, Market, Display, Foldable, Launch, OnePlus, Screen, Vivo, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  2. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.