• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord सीरीज़ के नए स्मार्टफोन की जल्द होगी एंट्री, कंपनी ने दिया इशारा

OnePlus Nord सीरीज़ के नए स्मार्टफोन की जल्द होगी एंट्री, कंपनी ने दिया इशारा

OnePlus ने इंस्टाग्राम के जरिए संकेत दिया है कि नया OnePlus Nord जल्द ही दस्तक देने वाला है। कंपनी ने एक पोस्ट साझा किया है, हालांकि इस पोस्ट में केवल OnePlus लोगो का स्केच देखने को मिला है इसके अलावा कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

OnePlus Nord सीरीज़ के नए स्मार्टफोन की जल्द होगी एंट्री, कंपनी ने दिया इशारा

इस फोन का 4जी वेरिएंट भी मौजूद होगा

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N10 5G फोन स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी की कीमत 29,500 रुपये हो सकती है
  • वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी में दी जा सकती है 128 जीबी तक की स्टोरेज
विज्ञापन
OnePlus Nord सीरीज़ को जल्द ही नया स्मार्टफोन मिलने वाला है। OnePlus ने इंस्टाग्राम के जरिए नए फोन के आगमन की जानकारी टीज़ करना शुरू कर दिया है। वनप्लस नॉर्ड फोन को दो महीने पहले लॉन्च किया गया था, वहीं जब इसे लॉन्च किया जा रहा था तब कंपनी ने पुष्टि की थी कि भविष्य में इस सीरीज़ के तहत अन्य फोन भी लॉन्च किए जाएंगे। सामने आया नया टीज़र संकेत देता है कि यूज़र्स को इस रेंज के नए फोन के लिए अब ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। बता दें, OnePlus Nord N10 5G फोन हाल ही में लीक के जरिए सामने आया था, माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को ही पेश कर सकती है।

कंपनी ने इंस्टाग्राम के जरिए संकेत दिया है कि नया OnePlus Nord जल्द ही दस्तक देने वाला है। कंपनी ने एक पोस्ट साझा किया है, हालांकि इस पोस्ट में केवल OnePlus लोगो का स्केच देखने को मिला है इसके अलावा कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। संभावना है कि वनप्लस कंपनी आगामी फोन से संबंधित अन्य जानकारी आने वाले दिनों में सार्वजनिक कर सकती है।

माना जा रहा है कि कंपनी OnePlus Nord N10 5G को लॉन्च कर सकती है, जो कि हाल ही में लीक हुआ था। सामने आ चुकी जानकारी के मुताबिक यह फोन अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा, रेगुलर वनप्लस नॉर्ड को अमेरिका में पेश नहीं किया गया था। इसके अलावा फोन का 4जी वेरिएंट भी मौजूद होगा।
 

OnePlus Nord N10 5G specifications (expected)

पुरानी रिपोर्ट में वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी के स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक हुई थी, जिसके मुताबिक फोन में 6.49 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से लैस हो सकता है। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी बताई गई है।

वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी को लेकर यह भी जानकारी दी गई है कि इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा होगा। वहीं दो अतिरिक्त 2 मेगापिक्सल के कैमरे मौजूद हो सकते हैं। फोन की कीमत $400 (लगभग 29,500 रुपये) हो सकती है।

OnePlus 8T फोन 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा, वहीं वनप्लस इवेंट से पहले सामने आए लेटेस्ट टीज़र से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी फोन को इसके साथ ही लॉन्च किया जा सकता है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Average low-light image quality
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4115 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Nord, OnePlus Nord N10 5G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »