OnePlus Nord होगा 21 जुलाई को लॉन्चः कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

15 जुलाई से ग्राहक Amazon के माध्यम से OnePlus Nord की प्री-बुकिंग 499 रुपये देकर कर सकते हैं। दूसरी ओर OnePlus स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को अपने लिमिटेड एडिशन मर्चेंडाइज़ का गिफ्ट बॉक्स ऑफर करेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 जुलाई 2020 15:16 IST
ख़ास बातें
  • 15 जुलाई से शुरू हो रही है OnePlus Nord की प्री-ऑर्डर बुकिंग
  • स्नैपड्रैगन 765जी 5जी प्रोसेसर से लैस होगा वनप्लस नॉर्ड
  • 21 जुलाई को वनप्लस नॉर्ड के साथ लॉन्च होगा OnePlus Buds

डुअल सेल्फी कैमरा से लैस होगा OnePlus Nord

OnePlus Nord साल 2020 का बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन में से एक है, जिसका इंतज़ार लंबे समय से किया जा रहा है। पहले माना जा रहा था कि यह स्मार्टफोन OnePlus 8 Lite या फिर OnePlus Z के नाम से लॉन्च किया जाएगा, लेकिन बाद में कंपनी ने वनप्लस नॉर्ड नाम का ऐलान कर दिया। यूरोपीय मार्केट में स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है, वहीं भारत में यह प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो जाएगी। हालांकि, लॉन्च से पहले कंपनी ने इस आगामी स्मार्टफोन से संबंधित प्रमुख फीचर्स व स्पेसिफिकेशन पहले ही सार्वजनिक कर दिए हैं। इसके अलावा हाल ही में सामने आए टीज़र्स के जरिए स्मार्टफोन के डिज़ाइन से भी लगभग पर्दा उठ ही चुका है।
 

आधिकारिक लॉन्च से एक हफ्ते पहले, हमने आपकी सहूलियत के लिए यहां वह सभी चीज़े रोलअप कर दी हैं जो आप आगामी OnePlus Nord में होने की उम्मीद कर सकते हैं। सभी टीज़र्स व लीक के आधार पर, यह सभी जानकारियां हो चुकी हैं सार्वजनिक-
 

OnePlus Nord price in India, launch details

OnePlus संस्थापक और सीईओ Pete Lau ने पिछले महीने पुष्टि की थी कि OnePlus Nord की कीमत 500 डॉलर (लगभग 37,700 रुपये) से कम होगी। हालांकि, वनप्लस नॉर्ड की सटीक कीमत का खुलासा फिलहाल होना रहता है। दूसरी तरफ, रोमानियन रिटेलर की लिस्टिंग से संकेत मिला है कि वनप्लस नॉर्ड के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RON 2,229.99 (लगभग 39,400 रुपये) होगी। भारत में इस फोन के प्री-ऑर्डर लेने की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होने वाली है, जबकि यह फोन 21 जुलाई को लॉन्च कर दिया जाएगा।

ग्राहक Amazon के माध्यम से वनप्लस नॉर्ड की प्री-बुकिंग 499 रुपये देकर कर सकते हैं। दूसरी ओर OnePlus स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को अपने लिमिटेड एडिशन मर्चेंडाइज़ का गिफ्ट बॉक्स ऑफर करेगा।
Advertisement

आपको बता दें, 21 जुलाई को वनप्लस नॉर्ड ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा, जिसका लाइवस्ट्रीम शाम 7:30 बजे भारत में शुरू होगा। वनप्लस नॉर्ड AR लॉन्च इनवाइट को कंपनी 99 रुपये में बेच रही है। इस आमंत्रण को खरीदने वालो को वर्चुअल लॉन्च में भाग लेने का मौका मिलेगा। लॉन्च को AR में अनुभव करने के लिए आपको Apple App Store या Google Play से OnePlus Nord AR ऐप डाउनलोड करना होगा। इस तरह से आप नए फोन को AR में अनुभव कर सकेंगे और लॉन्च इवेंट को भी देख पाएंगे।

वनप्लस नॉर्ड के साथ-साथ इस इवेंट में OnePlus Buds ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भी लॉन्च किए जाएंगे।
Advertisement
 

OnePlus Nord design

वनप्लस नॉर्ड कंपनी का ब्रांड न्यू स्मार्टफोन है, जो कंपनी के किफायती स्मार्टफोन प्रोडक्ट लाइनअप में पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन भारत के साथ-साथ यूरोप में भी लॉन्च किया जाएगा। इस नए स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह फ्लैगशिप लेवल प्रोडक्ट यूज़र्स को वनप्लस स्टैंडर्ड का अनुभव प्रदान करेगा। हाल ही में सामने आए टीज़र से संकेत मिलता है कि यह स्मार्टफोन चार अलग कलर ऑप्शन में आएगा। फोन का क्वाड रियर कैमरा सेटअप वर्टिकली स्थित होगा। साथ ही इसमें पतले बेजल्स और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा।
 

OnePlus Nord specifications (rumoured)

फोन में 6.55 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 408 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। कहा जा रहा है कि इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन होगी। इस बात की पुष्टि पहले ही हो चुकी है कि इसमें स्नैपड्रैगन 765जी 5जी प्रोसेसर होगा और लेटेस्ट लीक में भी इसी प्रोसेसर की जानकारी मिली है। OnePlus Nord को 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज लॉन्च किया जा सकता है और तस्वीर बताती है कि LPDDR4X रैम का उपयोग होगा।
Advertisement

फोन में पीछे की तरफ चार कैमरे होंगे। रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.75 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन (OIS) + इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन (EIS) सपोर्ट के साथ 48-मेगापिक्सल Sony IMX 586 सेंसर को शामिल करने की बात कही गई है। इसमें 8-मेगापिक्सल सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस हो सकता है जिसमें 119 फील्ड-ऑफ-व्यू (FOV) हो। इसके अलावा अन्य दो सेंसर एफ/2.4 अपर्चर से लैस 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर से लैस 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस होंगे। OnePlus Nord में फ्रंट में 32-मेगापिक्सल सेंसर होगा, जिसका अपर्चर एफ/2.45 होगा। इसके साथ एक 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस होगा, जिसका अपर्चर एफ/2.45 होगा।

इस फोन में वार्प चार्ज 30टी सपोर्ट के साथ 4,115 एमएएच बैटरी हो सकती है और कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 2X2 एमआईएमओ, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी और साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल होंगे। फोन का वज़न 185 ग्राम बताया गया है।
Advertisement

OnePlus ने हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एमोलेड डिस्प्ले और ओआईएस सपोर्ट की पुष्टि की थी। इसके अलावा एक टीज़र वीडियो के जरिए फोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप की जानकारी दी गई थी। OnePlus Nord को 21 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा और भारत में इसके प्री-ऑर्डर 15 जुलाई से शुरू होने वाले हैं।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  5. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  6. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  7. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  8. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  9. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  10. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.