OnePlus Nord को 27 जुलाई से खरीदने का मौका, यूं करें रजिस्टर

पहला पॉप-अप सेल राउंड 27 जुलाई को होगा और दूसरा 28 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। ये दोनों शुरुआती राउंड केवल रेड केबल क्लब के सदस्यों के लिए होंगे। इसके बाद दो राउंड और होंगे, जो नियमित ग्राहकों के लिए होंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 जुलाई 2020 15:43 IST
ख़ास बातें
  • 27 और 28 जुलाई को केवल रेड केबल क्लब सदस्यों के लिए आयोजित होगी बिक्री
  • 29 और 30 जुलाई को नियमित ग्राहकों को मिलेगा OnePlus Nord खरीदने का मौका
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए पूरे करनी पड़ेगी कई सारी शर्तें

OnePlus Nord की भारत में शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है

OnePlus Nord की सेल भारत में 4 अगस्त से शुरू होगी। लेकिन जिन ग्राहकों को फोन को खरीदने की उत्सुक्ता है, उन्हें वनप्लस 27 जुलाई को अपने वर्चुअल पॉप-अप सेल के जरिए फोन खरीदने का मौका देने जा रही है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट के जरिए पॉप-अप सेल के लिए रजिस्ट्रेशन लेने शुरू कर दिए हैं और ये 26 जुलाई तक चलेंगे। पहली और दूसरी बिक्री के दौर केवल रेड केबल क्लब के सदस्यों के लिए होंगे, जबकि वनप्लस नॉर्ड इस पॉप-अप सेल के जरिए नियमित ग्राहकों के लिए तीसरे राउंड की सेल में उपलब्ध होगा, जो 29 जुलाई को शुरू होगा। OnePlus Nord प्री-बुकिंग पहले से ही वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स के जरिए खुली हुई है और 28 जुलाई से अमेजन इंडिया साइट पर शुरू होगी।

OnePlus Nord पॉप-अप सेल राउंड के लिए रजिस्टर करने के लिए, आपको वनप्लस साइट पर जाकर अपना अवतार बनाना होगा। पॉप-अप सेल के लिए निमंत्रण कोड जीतने के लिए प्रत्येक अवतार को हैशटैग #NordPopUp के साथ इंस्टाग्राम पर साझा करना होगा। एक बार जब आप इंस्टाग्राम पर अपना अवतार पोस्ट करते हैं, तो आपको अपने OnePlus अकाउंट में लॉग-इन करना होगा और उस पोस्ट को सबमिट करना होगा।
Advertisement

OnePlus का कहना है कि पहले 100 प्रतिभागियों को पॉप-अप सेल प्रोग्राम के लिए एक इनविटेशन कोड मिलेगा। इसके अलावा, यह रजिस्टर करने वाले फैन्स को न्यूज़लेटर के लिए साइन-अप करने के लिए भी कहता है, जिससे उन्हें निमंत्रण कोड जीतने पर सूचना मिल सके।

पहला पॉप-अप सेल राउंड 27 जुलाई को होगा और दूसरा 28 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। ये दोनों शुरुआती राउंड केवल रेड केबल क्लब के सदस्यों के लिए होंगे। आम जनता के लिए OnePlus आने वाली 29 और 30 जुलाई को OnePlus Nord पॉप-अप सेल का तीसरे और चौथे राउंड आयोजित करेगी।
Advertisement

वनप्लस नॉर्ड पॉप-अप बॉक्स अपने रिटेल पेशकश से अलग होगा, क्योंकि इसमें हैंडसेट के साथ-साथ एक नॉर्ड क्रिएटर केस या एक नॉर्ड ब्रेव बॉटल या नॉर्ड निर्धारित टोट बैग शामिल होगा। कंपनी यह भी दावा करती है कि यह नॉर्ड पॉप-अप इवेंट के लिए रजिस्टर करने वाले सभी फैन्स को "कुछ न कुछ" ज़रूर मिलेगा।
Advertisement


हालांकि यदि आप ये सब अज़ीब तरीके अपना कर फोन नहीं खरीदना चाहते तो आपको ज्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना है। बता दें कि OnePlus Nord की अमेज़न और वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सामान्य रूप से 4 अगस्त से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी शुरू में 8 जीबी मॉडल को दोनों ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स रंग विकल्पों के साथ और 12 जीबी वेरिएंट को ग्रे ऑनिक्स रंग में पेश करेगी। इसके बाद 12 जीबी वेरिएंट का ब्लू मार्बल विकल्प 6 अगस्त को सेल पर आएगा। आखिर में सितंबर में इसके बेस मॉडल की बिक्री होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.