OnePlus Nord CE 3 Lite का रिब्रांडेड होगा OnePlus Nord N30, यहां हुआ खुलासा

OnePlus Nord N30 स्मार्टफोन Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर काम कर सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023 10:20 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N30 यूएस में Nord CE 3 Lite रिबांर्डेड के तौर पर आ सकता है।
  • OnePlus Nord N30 के Nord CE 3 Lite के रिबांर्डेड होने का सबूत दिया है।
  • Nord N30 स्मार्टफोन Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस होगा।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 108 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने हाल ही में अपनी किफायती नॉर्ड सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Nord CE 3 5G लॉन्च किया था। इस फोन में Snapdragon 695 चिपसेट और 108 मेगापिक्सल के मुख्य कैमरा समेत काफी शानदार फीचर्स दिए गए हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोन को यूएसए में एक अलग नाम Nord N30 के तहत भी पेश किया जाएगा। अब Google Play कंसोल पर N30 नजर आया है, जिससे यह कंफर्म हुआ है कि यह रिब्रांड Nord CE 3 Lite है। आइए OnePlus Nord N30 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Nord N30
Advertisement
OnePlus फोरम के एक मेंबर ने हाल ही में OnePlus Nord N30  के Nord CE 3 Lite 5G के रिबांर्डेड होने का सबूत दिया है जो कि जल्द ही यूएस में आ रहा है। Nord N30, Nord N20 का अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है। Google Play कंसोल लिस्टिंग से यह पता चला है कि इसमें एक फुल HD + स्क्रीन और 8GB RAM होगी। यह स्मार्टफोन Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर काम कर सकता है। OnePlus Nord N30 के काफी हद तक नॉर्ड सीई 3 लाइट जैसे ही स्पेसिफिकेशंस हैं।

इसके अलावा, स्मार्टफोन Google Play सपोर्टिड डिवाइस की लिस्ट में OnePlus Nord N30 5G नाम के साथ नजर आया है। यह साफ तौर पर इशारा करता है कि वनप्लस, स्मार्टफोन को सिर्फ एक नए नाम से पेश कर रही है।
Advertisement
 

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Nord CE 3 Lite 5G भारतीय बाजार में पहले ही इन स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च किया जा चुका है। Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Snapdragon 695 SoC चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  

कैमरा सेटअप के लिए Nord CE 3 Lite 5G में एफ/1.75 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सेफ्टी के लिए Nord CE 3 Lite 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • Bad
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.