50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord N30 SE 5G लॉन्च, जानें सबकुछ

OnePlus Nord N30 SE 5G में 6.72 इंच की पंच-होल कटआउट एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord N30 SE 5G लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord N30 SE 5G में 50MP प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N30 SE 5G में 6.72 इंच की पंच-होल कटआउट एलसीडी डिस्प्ले है।
  • OnePlus Nord N30 SE 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus Nord N30 SE 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन
OnePlus ने चुपचाप एक नया स्मार्टफोन OnePlus Nord N30 SE 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Nord N20 SE के अपग्रेड के तौर पर आया है, जिसे 2022 में पेश किया गया था। OnePlus Nord N30 SE 5G में 6.72 इंच की एलसीडी डिस्प्ले और में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको OnePlus Nord N30 SE 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Nord N30 SE 5G की कीमत


OnePlus ने फिलहाल OnePlus Nord N30 SE 5G की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। यह उन क्षेत्रों में उपलब्ध होगा जहां Nord N20 SE बेचा गया था। 


OnePlus Nord N30 SE 5G के स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Nord N30 SE 5G को वनप्लस वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। OnePlus Nord N30 SE 5G में 6.72 इंच की पंच-होल कटआउट एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन है। फोन के बैक पैनल पर रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड OxygenOS 13.1 के साथ आता है।

कैमरा सेटअप के लिए वनप्लस नॉर्ड एन30 एसई 5जी में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6020 प्रोसेसर से लैस है। इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »