OnePlus Nord N1 5G फोन अक्टूबर में OnePlus Nord N10 5G के सक्सेसर के तौर पर हो सकता है लॉन्च

OnePlus Nord N10 5G और इससे सस्ते OnePlus Nord N100 स्मार्टफोन को यूरोपियन मार्केट में पिछले साल 2020 में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 फरवरी 2021 14:00 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N1 5G अक्टूबर में हो सकता है लॉन्च
  • वनप्लस नॉर्ड एन1 5जी के स्पेसिफिकेशन फिलहाल अज्ञात हैं
  • OnePlus 9 सीरीज़ मार्च में हो सकती है लॉन्च

OnePlus Nord N10 5G में दिया गया है होल-पंच डिस्प्ले

OnePlus Nord N1 5G को लेकर माना जा रहा है कि यह पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord N10 5G स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा साझा की गई है। वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी फोन चीनी टेक कंपनी का बजट-फ्रेंडली फोन है और यह नॉर्ड सीरीज़ का हिस्सा भी है, जिसकी शुरुआत OnePlus Nord से हुई थी। फिलहाल, वनप्लस नॉर्ड एन1 5जी के स्पेसिफिकेशन की जानकारी साफ नहीं की गई है, लेकिन यह कंपनी का अगला बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन हो सकता है जिसे इस साल के अंत तक पेश किया जा सकता है।

OnePlus Nord N10 5G और इससे सस्ते OnePlus Nord N100 स्मार्टफोन को यूरोपियन मार्केट में पिछले साल 2020 में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब जाने-माने टिप्सटर Max Jambor द्वारा Voice पर जानकारी दी गई है कि OnePlus Nord N10 5G स्मार्टफोन का सक्सेसर OnePlus Nord N1 5G होगा। हालांकि, उन्होंने फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है, लेकिन फोन के नाम से समझ आता है कि यह फोन 5जी सपोर्ट के साथ दस्तक देगा। टिप्सटर ने वनप्लस नॉर्ड एन1 5जी लॉन्च टाइमलाइन का भी खुलासा किया है, टिप्सटर के मुताबिक यह वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी के समान ही होगा यानी कि इस फोन को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है।

वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.49-इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 5जी चिपसेट पर काम करता है, जो 6 जीबी रैम के साथ जुड़ा हुआ है। फोन में 4,300mAh की बैटरी मिलती है, जो वार्प चार्ज 30टी फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। इस फोन को यूरोपियन लॉन्च के बाद हाल ही में अमेरिका में भी पेश किया गया था। लेकिन न तो वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी को भारत में लॉन्च किया गया और न ही वनप्लस नॉर्ड एन100 को। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नॉर्ड एन1 5जी फोन भी इन्हीं मार्केट में ही उपलब्ध कराया जा सकता है।

OnePlus 9 सीरीज़ फोन को भी लॉन्च किए जा सकते हैं, जिनमें OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और बजट फ्रेंडली OnePlus 9E या फिर OnePlus 9 Lite स्मार्टफोन शामिल होंगे। अफवाहों की मानें, तो यह फोन मार्च में लॉन्च हो सकते हैं। लीक स्पेसिफिकेशन के अनुसार, वनप्लस 9 में 6.54 इंच या फिर 6.34 इंच 120 हर्ट्ज़ फ्ल्यूड एमोलेड डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन की बैटररी 4,500 एमएएच की होगी।
Advertisement

हालांकि, यह ध्यान में रखना जरूरी है कि वनप्लस ने फिलहाल वनप्लस नॉर्ड एन1 5जी या फिर वनप्लस 9 सीरीज़ के फोन को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.49 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.