OnePlus Nord की एक और कमी आई सामने, यूज़र्स कर रहे हैं ब्लूटूथ को लेकर शिकायत

OnePlus कम्युनिटी फोरम पर एक यूज़र ने दावा किया है कि 2.4GHz वाई-फाई के साथ उनका ब्लूटूथ हर दूसरे सेकेंड्स डिस्कनेक्ट हो जाता है, लेकिन 5GHz वाई-फाई या मोबाइल डेटा के साथ ब्लूटूथ कनेक्शन स्टेबल रहता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 28 अगस्त 2020 18:29 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord यूज़र्स का ब्लूटूथ एक मिनट भी नहीं रह पा रहा कनेक्टिड
  • 2.4GHz वाई-फाई में भी वनप्लस नॉर्ड यूज़र्स को झेलनी पड़ रही है ऐसी ही समस
  • OnePlus ने अब-तक पेश नहीं किया इस समस्या का समाधान

OnePlus Nord लगातार पेश कर रहा है फोन के लिए अपडेट्स

OnePlus Nord यूज़र्स ब्लूटूथ से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिसमें उनका ब्लूटूथ पेयर्ड डिवाइस से ऑटोमैटिकली डिस्कनेक्ट हो जाता है। यूज़र्स लगातार Reddit, Twitter और OnePlus कम्युनिटी फोरम पर इसकी शिकायत कर रहे हैं। जब से वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन लॉन्च हुआ है, तब से यूज़र्स कई प्रकार की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हालांकि, इन समस्याओं को सुधारने के लिए कंपनी लगातार अपडेट्स भी ज़ारी कर रही है, लेकिन अब तक ब्लूटूथ समस्या का समाधान नहीं निकाला गया है। वनप्लस नॉर्ड यूज़र ने वनप्लस कम्युनिटी फोरम पर अपनी शिकायत करते हुए बताया है कि 2.4GHz वाई-फाई का इस्तेमाल करते हुए ब्लूटूथ डिस्कनेक्ट हो जाता है, लेकिन जब वह 5GHz का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसी समस्या नहीं आती।

OnePlus Nord यूज़र्स को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ट्वीट की मानें, तो वनप्लस नॉर्ड यूज़र्स एक स्टेबल ब्लूटूथ कनेक्शन प्राप्त करने में असक्षम हैं। यूज़र्स ने Reddit पर अपनी शिकायत की जानकारी देते हुए बताया है कि वह अपने वायरलेस हेडफोन या फिर अन्य फोन से ब्लूटूथ के जरिए एक मिनट भी कनेक्टिड नहीं रह पा रहे हैं। यह समस्या यूज़र्स को वायरलेस हेडफोन पर कुछ भी सुनने या फिर फाइल साझा करने में परेशानी का सबक बन रही है।  
 


वनप्लस कम्युनिटी फोरम पर एक यूज़र ने इस समस्या की जानकारी देते हुए बताया कि वह जब भी 2.4GHz वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें ब्लूटूथ समस्या का समना करना पड़ता है। लेकिन 5GHz वाई-फाई के साथ इस तरह की समस्या नहीं आती। यूज़र का दावा है कि 2.4GHz वाई-फाई के साथ उनका ब्लूटूथ हर दूसरे सेकेंड्स डिस्कनेक्ट हो जाता है, लेकिन 5GHz वाई-फाई या मोबाइल डेटा के साथ ब्लूटूथ कनेक्शन स्टेबल रहता है।
Advertisement

हालांकि, वनप्लस के स्टाफ मेंबर ने कम्युनिटी फोरम पर इस यूज़र की शिकायत का रिप्लाई करते हुए अन्य जानकारी देने को कहा। अब-तक कंपनी ने इस समस्या में सुधार नहीं किया है। हमने इस संबंध में वनप्लस से अधिक जानकारी लेने के लिए संपर्क साधा है, जैसे ही जवाब प्राप्त होगा हम लेख के जरिए आपको अपडेट कर देंगे।

गौरतलब है कि इस हफ्ते की शुरुआत में वनप्लस नॉर्ड को OxygenOS वर्ज़न 10.5.5 अपडेट प्राप्त हुआ था, जिसमें बैकग्राउंड में चलने वाले वनप्लस नोट्स की समस्या में सुधार किया गया था। इसके अलावा, इस अपडेट में वनप्लस नॉर्ड की बिजली खपत में भी सुधार पेश किया गया था। इससे पहले OxygenOS वर्ज़न 10.5.4 अपडेट के जरिए सेल्फी कैमरा क्वालिटी और मैक्रो कैमरा परफॉर्मेंस में इम्प्रूवमेंट्स लाई गई थीं।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Nord, OnePlus Nord Bluetooth issue
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.