OnePlus Nord का 'ग्रे ऐश' कलर वेरिएंट भी हो सकता है लॉन्च

OnePlus ने यह साफ नहीं किया है कि यह नया ग्रे ऐश कलर ऑप्शन मौजूदा सभी मार्केट्स में उपलब्ध कराया जाएगा या फिर केवल चुनिंदा मार्केट्स में ही।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 जुलाई 2020 15:59 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord के लिए पेश किए जा सकते हैं 4 कलर ऑप्शन
  • वनप्लस नॉर्ड फिलहाल दो कलर ऑप्शन में लॉन्च
  • शुरुआती लीक में मिल चुकी थी इस तीसरे कलर ऑप्शन की जानकारी

वनप्लस नॉर्ड की सेल भारत में 4 अगस्त से शुरू होगी

OnePlus Nord भारत में पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया गया। कंपनी ने इसके ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स कलर ऑप्शन को पेश किया है। हालांकि, अब माना जा रहा है कि जल्द ही फोन का तीसरा कलर ऑप्शन भी मिलने वाला है, जिसका नाम होगा 'ग्रे ऐश'। यह कलर प्री-इंस्टॉल इंजीनियरिंग मोड ऐप में दिखा, जो कि OxygenOS कस्टम रोम में उपलब्ध है। हालांकि, OnePlus ने यह साफ नहीं किया है कि यह नया ग्रे ऐश कलर ऑप्शन मौजूदा सभी मार्केट्स में उपलब्ध कराया जाएगा या फिर केवल चुनिंदा मार्केट्स में ही। भारत में वनप्लस नॉर्ड की सेल 4 अगस्त से शुरू होने वाली है, जिसमें इसके दोनों मौजूदा कलर ऑप्शन ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स प्राप्त होंगे।
 

XDA Developers की रिपोर्ट के अनुसार, उनके एक फोरम सदस्य ने OxygenOS के अंदर इंजीनियरिंग मोड ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न को एनालाइज़ करते हुए ग्रे ऐश कलर वेरिएंट की खोज की है। यह ऐप रूट एक्सेस के लिए बैकडोर के कारण साल 2017 में सुर्खियों का हिस्सा बना था, लेटेस्ट जानकारी के अनुसार इसमें उल्लेखित स्ट्रिंग में वनप्लस नॉर्ड के कलर विकल्प मौजूद हैं, जिसमें ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स के साथ तीसरा कलर ऑप्शन भी दिया गया है।

आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है कि वनप्लस नॉर्ड के ग्रे ऐश कलर वेरिएंट की जानकारी हासिल हुई हो। इससे पहले टिप्सटर Evan Blass ने भी इस कलर ऑप्शन की जानकारी सार्वजनिक की थी। टिप्सटर ने ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स के साथ ग्रे ऐश कलर के साथ नॉर्ड के लॉन्च होने की जानकारी दी थी। यही नहीं इसके अलावा वनप्लस के शुरुआती टीज़र्स में यह खुलासा किया गया था कि वनप्लस नॉर्ड कुल मिलाकर 4 कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। तीसरे का खुलासा हो गया है और अब इंतज़ार होगा इसके चौथे और आखिर कलर ऑप्शन का।

माना जा रहा है कि वनप्लस सेल शुरू होने के कुछ दिनों के अंदर ही इस नए कलर ऑप्शन से पर्दा उठा सकता है, जिसकी वजह से लोगों के बीच फोन को लेकर उत्सुकता बनाए रखना।

जैसे कि हमने बताया वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स कलर ऑप्शन में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था। शुरुआती तौर पर आपको यह दो कलर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। फोन में आपको 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे, जिसकी सेल 4 अगस्त को शुरू होगी, वहीं फोन के 128 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की बिक्री Amazon Prime Day Sale के दौरान 6 अगस्त को शुरू होगी। इसके अलावा फोन का एंट्री-लेवल 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की सेल भारतीय मार्केट में सितंबर में शुरू होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Nord Gray Ash, OnePlus Nord, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. boAt Airdopes ProClip ओपन ईयर ईयरबड लॉन्च, 52 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  2. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  4. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
  6. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
  7. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  9. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.