OnePlus Nord को मिलना शुरू हुआ OxygenOS 10.5.5 अपडेट, होंगे ये सुधार

यह नया अपडेट सिस्टम रीबूट के साथ आने वाली समस्याओं और बैकग्राउंड में चलने वाले वनप्लस नोट्स की समस्या को सुधारता है। OnePlus Nord का यह ऑक्सीज़नओएस 10.5.5 अपडेट पावर कंसम्पशन की समस्या को भी सुधारता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 अगस्त 2020 14:09 IST
ख़ास बातें
  • फेज़ मैनर में रोलआउट किया गया है OnePlus Nord के लिए लेटेस्ट अपडेट
  • भारतीय यूज़र्स के लिए OxygenOS 10.5.5 अपडेट का बिल्ड नंबर 10.5.5.AC01DA ह
  • ग्लोबल मार्केट के ग्राहकों का बिल्ड नंबर 10.5.5.AC01AA है

पिछले ही दिनों OnePlus Nord को OxygenOS 10.5.4 अपडेट प्राप्त हुआ था

OnePlus Nord स्मार्टफोन को नया अपडेट प्राप्त हुआ है, जो कि कई बग फिक्स और सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स से लैस है। यह सॉफ्टवेयर अपडेट, OxygenOS वर्ज़न 10.5.5 लेकर आया है। बता दें, कुछ ही दिन पहले OnePlus ने वनप्लस नॉर्ड के लिए  OxygenOS 10.5.4 अपडेट भी ज़ारी किया था, जिसके बाद अब अगला अपडेट भी रोलआउट कर दिया गया है। यह नया अपडेट सिस्टम रीबूट के साथ आने वाली समस्याओं और बैकग्राउंड में चलने वाले वनप्लस नोट्स की समस्या को सुधारता है। वनप्लस नॉर्ड का यह ऑक्सीज़नओएस 10.5.5 अपडेट पावर कंसम्पशन की समस्या को भी सुधारता है। हालांकि, यह लेटेस्ट अपडेट कोई नया एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच व इंटरफेस-स्तर के बदलाव लेकर नहीं आया है।

OnePlus कम्युनिटी फोरम के जरिए किए गए ऐलान के मुताबिक, OnePlus Nord भारतीय यूज़र्स का OxygenOS 10.5.5 अपडेट का बिल्ड नंबर 10.5.5.AC01DA है। जबकि ग्लोबल मार्केट के ग्राहकों का बिल्ड नंबर 10.5.5.AC01AA है। यह अपडेट जल्द ही यूरोपियन मार्केट में भी पहुंचेगा, जिसका बिल्ड नंबर 10.5.5.AC01BA होगा।
Advertisement
 

फोरम पर पोस्ट किए चेंजलॉग के अनुसार, यह अपडेट वनप्लस नॉर्ड में वॉल्यूम एडजस्टमेंट इंटरफेस को सुधारता है इसके साथ ही फ्रीफॉर्म विंडो फीचर इनेबल होने पर सिस्टम रीबूट में भी सुधार करता है। यह वनप्लस नोट्स की बैकग्राउंड में चलते रहने की समस्या को भी फिक्स करता है।
 
बग फिक्स के अलावा, ऑक्सीज़नओए अपडेट को लेकर यह भी दावा किया गया है कि यह फ्रंट कैमरा का इस्तेमाल करते हुए लो लाइट में ली गई तस्वीरों में भी क्लैरिटी प्रदान करता है। वहीं, मैक्रो कैमरा में भी विशेष रूप से सुधार किया गया है। यह अपडेट चार्जिंग एक्सपीरियंस को एन्हैंस करता है और पावर कंसम्पशन में भी सुधार पेश करता है।
Advertisement
 
जैसे कि हमने बताया OxygenOS 10.5.5 अपडेट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच में कोई बदलाव लेकर नहीं आया है। इसका मतलब यह है कि आपको इस अपडेट के बाद भी जुलाई 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलेगा। आपको बता दें, हाल ही में कुछ फोन को अगस्त एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट के जरिए प्राप्त हुआ है, जिसमें OnePlus 8 Pro शाामिल हैं।
Advertisement

वनप्लस ने फोरम पोस्ट में जानकारी दी कि नया अपडेट शुरुआती रूप में सीमित संख्या के लोगों को ही प्राप्त होगा, हालांकि आने वाले दिनों में यह इसे बड़ी संख्या के लोगों के लिए ज़ारी किया जाएगा। वनप्लस नॉर्ड के भारतीय यूज़र्स अपडेट की उपलब्धता अपने वनप्लस नॉर्ड के सेटिंग मैन्यू में जाकर भी देख सकते हैं।

गौरतलब है कि वनप्लस नॉर्ड को हाल ही में OxygenOS 10.5.4 प्राप्त हुआ था, जो कि सेल्फी और मैक्रो कैमरा इम्प्रूवमेंट्स से लैस था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Nord, OxygenOS, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.