OnePlus Nord CE4 Lite की लॉन्‍च डेट कन्‍फर्म! Amazon पर आया टीजर, जानें डिटेल

Nord CE4 Lite में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह 5G SoC होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 जून 2024 17:43 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE4 Lite जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • 18 या 24 जून को लॉन्‍च होने की उम्‍मीद
  • 5500mAh की बैटरी दी जा सकती है Nord CE4 Lite में

Nord CE4 Lite स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चल सकता है, जिस पर Oxygen OS 14 की लेयर होगी।

Photo Credit: amazon

OnePlus ने OnePlus Nord CE4 स्‍मार्टफोन को अप्रैल में लॉन्‍च किया था। अब उसने एक नए स्‍मार्टफोन को पेश करने की तैयारी कर ली है। हालांकि इसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अनुमान है कि यह Nord CE4 Lite हो सकता है। जिससे जुड़ी बड़ी इन्‍फर्मेशन 18 जून की शाम 7 बजे सामने आएगी। टीजर में फोन की हल्‍की सी झलक दिखाई गई है। डिजाइन से लेकर स्‍पेक्‍स तक कुछ रिवील नहीं होता। टीजर में 18 जून की डेट लिखी है लेकिन रिपोर्टों के अनुसार कंपनी एक कॉन्‍टैस्‍ट को 24 जून 2024 तक चला रही है, जोकि लॉन्‍च डेट हो सकती है। 

सबसे ज्‍यादा संभावना Nord CE4 Lite को लॉन्‍च करने की है। उसके अनुमानित स्‍पेक्‍स भी सामने आ रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, अपकमिंग OnePlus Nord CE4 Lite में 6.67 इंच का फुल एचडी प्‍लस OLED डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। यह 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्त्‍ज के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्‍प्‍ले में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिल सकती है। 
Advertisement

Nord CE4 Lite में क्‍वॉलकॉम का स्‍नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह 5G SoC होगा। साथ में 8GB LPDDR4x RAM दी जाएगी और स्‍टोरेज 128GB से 256GB तक हो सकता है। स्‍टोरेज को 1 टीबी तक एक्‍सटेंड किया जा सकता है। 

Nord CE4 Lite स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चल सकता है, जिस पर Oxygen OS 14 की लेयर होगी। फोन में 50 एमपी का मेन रियर कैमरा दिया जा सकता है। उसके साथ 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर मिल सकता है। फ्रंट में 16 एमपी का कैमरा दिया जा सकता है। 
Advertisement

Nord CE4 Lite में 5500mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 80W की सुपरवूक फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन को एमेजान पर बेचा जाएगा। ऑफलाइन स्‍टोर्स पर भी इसकी बिक्री होगी। ये डिटेल्‍स कन्‍फर्म होंगी या नहीं इसके लिए हमें लॉन्‍च का इंतजार करना चाहिए। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim design with IP54 certification
  • Vibrant display
  • Good battery life with fast charging
  • IR Blaster
  • Expandable storage
  • Bad
  • Average ultra-wide camera
  • Poor video recording
  • No dedicated macro camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  2. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  7. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  8. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  9. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  10. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.