4500 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus Nord CE 4, अमेजन पर गिरी कीमत

OnePlus Nord CE 4 अमेजन पर सस्ते में मिल रहा है।

4500 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus Nord CE 4, अमेजन पर गिरी कीमत

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 4 में 6.7 इंच की फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 4 में 6.7 इंच की फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले है।
  • OnePlus Nord CE 4 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus Nord CE 4 में 5,500mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
अगर आप 20 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो OnePlus Nord CE 4 बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर OnePlus Nord CE 4 पर कीमत में कटौती के अलावा बैंक ऑफर और कूपन ऑफर का लाभ प्रदान कर रही है। यहां हम आपको OnePlus Nord CE 4 पर मिलने वाले ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Nord CE 4 Price & Offers


OnePlus Nord CE 4 का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 21,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो OneCard क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 2,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 19,499 रुपये हो जाएगी। यह फोन बीते साल अप्रैल, 2024 में 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।


OnePlus Nord CE 4 Specifications


OnePlus Nord CE 4 में 6.7 इंच की फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 20.1:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर काम करता है। इस फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7 जनरेशन 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी गई है। 

कैमरा सेटअप के मामले में Nord CE 4 के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Nord CE 4 में 5G, 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन के लिए इसकी लंबाई 162.5 मिमी, चौड़ाई 75.3 मिमी, मोटाई 8.4 मिमी और वजन 186 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim design with IP54 certification
  • Vibrant display
  • Good battery life with fast charging
  • IR Blaster
  • Expandable storage
  • कमियां
  • Average ultra-wide camera
  • Poor video recording
  • No dedicated macro camera
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 3
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  5. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  7. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  8. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  9. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  10. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »