1250 रुपये सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord CE 2 Lite 5G, खरीदने के लिए तगड़ा मौका

OnePlus के सबसे किफायती स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को सस्ते में खरीदने का मौका है।

1250 रुपये सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord CE 2 Lite 5G, खरीदने के लिए तगड़ा मौका

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को सस्ते में खरीदने का मौका है।
  • OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है।
  • OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में f/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन
OnePlus के सबसे किफायती स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को सस्ते में खरीदने का मौका है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट Nord CE 2 Lite 5G के 6GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां हम आपको Nord CE 2 Lite 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G पर ऑफर


ऑफर की बात की जाए तो OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के 6GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की एमआरपी 19,999 रुपये है, लेकिन 6 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 18,728 रुपये में मिल रहा है। 

बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1250 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 17,578 रुपये हो जाएगी। वहीं फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट पर 5% कैशबैक मिल सकता है।
 

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,412 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट से लैस है। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में f/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 5जी, 4जी, LTE, वाई-फाई 6, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 120Hz refresh rate display
  • Android 12 with promised updates
  • Very good battery life, 33W fast charging
  • Decent performance for the price
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • No ultra-wide camera
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »