OnePlus Nord 4 हो गया Rs 3 हजार सस्ता! 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें ऑफर

OnePlus Nord 4 में 6.74-इंच 1.5K (1,240x2,772 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अगस्त 2024 10:00 IST
ख़ास बातें
  • Amazon पर यह फोन 3 हजार रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • फोन में OLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी है, और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

OnePlus Nord 4 में 6.74-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है

OnePlus Nord 4 5G फोन खरीदने की चाह रखने वाले यूजर्स के लिए एक धांसू ऑफर आया है। Amazon पर यह फोन 3 हजार रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन की खरीद पर 3000 रुपये का सीधा डिस्काउंट दे रही है। बैंक ऑफर लागू होने के बाद फोन की प्रभावी कीमत 30 हजार रुपये से भी कम हो जाती है। फोन में OLED डिस्प्ले दिया गया है। 5000mAh की बड़ी बैटरी है, और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। आइए जानते हैं इस धांसू ऑफर के बारे में। 

OnePlus Nord 4 5G सेल में एक बार फिर धमाकेदार ऑफर के साथ बिक रहा है। Amazon ने फोन पर 3 हजार रुपये की छूट दी है। ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड या OneCard क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करने पर इस फोन को सीधे 3000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन मात्र Rs 29,999 रुपये में आप घर ला सकते हैं। कंपनी ने फोन को ग्लोबल मार्केट में 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये में पेश किया था। अब यही वेरिएंट 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 
 

OnePlus Nord 4 specifications

OnePlus Nord 4 में 6.74-इंच 1.5K (1,240x2,772 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, और 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन Android 14 पर बेस्ड OxygenOS 14.1 पर चलता है। फोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 7+ Gen 3 SoC है, जो 12GB तक LPDDR5X रैम और Adreno 732 GPU के साथ पेअर किया गया है।

फोन में रियर कैमरा सेटअप है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल Sony LYTIA सेंसर है। साथ में 8-मेगापिक्सल Sony अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें अलर्ट स्लाइडर भी शामिल है। 

OnePlus Nord 4 में 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी है। दावा किया गया है कि यह 28 मिनट में 1 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। OnePlus Nord 4 के डाइमेंशन 162.6x75x8.0 mm, और वजन 199.5 ग्राम है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance in most scenarios
  • Reliable primary camera
  • Brisk charging, long battery life
  • Four years of Android OS updates
  • Bright AMOLED screen
  • IP54 rating for dust and splash resistance
  • Bad
  • Preloaded (uninstallable) third-party apps, automatic app downloads
  • Lower CPU performance in benchmark tests
  • Subpar ultra-wide angle camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  3. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  2. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  3. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  4. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  6. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  10. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.