OnePlus Nord 3 के स्पेसिफिकेशन्स एक बार फिर लीक, 12GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ आएगा!

OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन में 6.72-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 मार्च 2023 14:40 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन में 6.72-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले होगा
  • Qualcomm Snapdragon 782G प्रोसेसर के साथ आ सकता है स्मार्टफोन
  • लीक में वनप्लस फोन के इस साल जुलाई में लॉन्च होने का दावा

OnePlus Nord 3 इस साल जुलाई में लॉन्च हो सकता है

Photo Credit: Representative Image

OnePlus Nord 3 कथित तौर पर जल्द लॉन्च होने वाला है। यूं तो इसकी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी तक कंपनी शांत रही है, लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार आने वाले लीक्स ने डिवाइस को लेकर कई अहम जानकारियां दी हैं। अब, एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें OnePlus Nord 3 के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किए जाने का दावा किया गया है। अभी तक मिले लीक्स से पता चलता है कि अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ आएगा, जो 4nm प्रोसेस पर बना होगा। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में 16GB तक रैम होगी। हालांकि, नए लीक्स इसके बिल्कुल विपरीत है।

MySmartPrice के अनुसार, OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन में 6.72-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। डिस्प्ले के ये स्पेसिफिकेशन्स हालिया लीक्स से मेल खाते हैं, लेकिन यहां प्रोसेसर की जानकारी पिछले लीक्स से बिल्कुल विपरीत है, जहां दावा किया गया था कि स्मार्टफोन MediaTek Dimensity के साथ आएगा। लेटेस्ट लीक कहता है कि OnePlus Nord 3 में Qualcomm का Snapdragon 782G प्रोसेसर मिलेगा।
Advertisement

इसके अलावा, लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ अलग-अलग कॉन्फिगरेशन में आएगा, जबकि पिछले लीक्स में कहा गया था कि स्मार्टफोन में 16GB तक रैम होगी। कैमरा सेटअप पिछले लीक्स के समान है, जहां दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में 50MP + 8MP + 2MP कैमरा सेटअप होगा और फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। शुरुआत में आए एक अन्य लीक में दावा किया गया था कि स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आएगा।

स्मार्टफोन के 5,000mAh बैटरी के साथ आने की बात कही गई है, जो 80W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट करेगी। वहीं, पुराने लीक में दावा किया गया था कि इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

फिलहाल कंपनी ने OnePlus Nord 3 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी ओपन नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन इस साल जुलाई में लॉन्च होगा।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.