OnePlus Nord 3 के नए अपडेट से बैटरी और सिस्टम हुए बेहतर

नया OxygenOS 13.1.0.561 अपडेट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ है। इसे केवल भारत में यूजर्स को डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अगस्त 2023 18:13 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • इसमें नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो सपोर्ट है
  • कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है

इसके साथ ही नया एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी रिलीज किया गया है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने OnePlus Nord 3 के लिए पिछले महीने OxygenOS 13.1.0.543 अपडेट रिलीज किया था। कंपनी ने एक नए अपडेट के साथ इस स्मार्टफोन में कुछ और सुधार किए हैं। इसके साथ ही नया एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी रिलीज किया गया है। 

नया OxygenOS 13.1.0.561 अपडेट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ है। इसे केवल भारत में यूजर्स को डिस्ट्रीब्यूट किया जा रहा है। इसके लिए आप Settings> System> System Updates पर जाकर यह जान सकते हैं कि यह अपडेट आपके स्मार्टफोन के लिए है या नहीं। 

OnePlus Nord 3 के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120 Hz के रिफ्रेश रेट और एचडीआर10+ को सपोर्ट करता है। कंपनी ने बताया है कि इसके डिस्‍प्‍ले में नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो के लिए एचडीआर10+ का सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड OxygenOS 13 पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9000 मिलता है। इस स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4जी एलटीई, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट हैं। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। इस वर्ष बहुत सी स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने फोल्डेबल हैंडसेट पेश किए हैं। इनमें Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के साथ Tecno Phantom V Fold शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। OnePlus फोल्डेबल स्मार्टफोन को OnePlus Open कहा जा रहा है। एक नए लीक में इसके प्राइस का संकेत मिला है। इसके स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन के बारे में भी कुछ जानकारी लीक हुई है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 1,20,000 रुपये हो सकता है। अगर वह सही होता है तो यह प्राइस हाल ही में सैमसंग की ओर से लॉन्च किए गए Galaxy Z Fold 5 के 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट के 1,54,999 रुपये के प्राइस से कम होगा। 


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.