OnePlus Nord 2T की 'कैरेन' कोडनेम के साथ टेस्टिंग! बैक में होंगी दो फ्लैश लाइट

इस फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशन कुछ महीने पहले लीक भी हो गए थे।

OnePlus Nord 2T की 'कैरेन' कोडनेम के साथ टेस्टिंग! बैक में होंगी दो फ्लैश लाइट

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

वनप्‍लस की इस अपकमिंग डिवाइस में एक अनोखा कैमरा मॉड्यूल है।

ख़ास बातें
  • यह डिवाइस पिछले साल लॉन्च किए गए OnePlus Nord 2 का सक्‍सेसर हो सकती है
  • फ्लैश लाइट को वॉर्म और कूल फ्लैशलाइट में बांटा गया है
  • हालांकि वनप्‍लस की ओर से इस बारे में ऑफ‍िशियल कन्‍फर्मेशन का इंतजार है
विज्ञापन
वनप्‍लस (OnePlus) नॉर्ड के इंडियन यूजर्स के लिए कंपनी जल्‍द एक नई डिवाइस पेश कर सकती है। रिपोर्टों के मुताबिक, अपकमिंग OnePlus Nord 2T इंडिया में टेस्टिंग फेज में पहुंच गया है। फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल  का एक स्केच भी शेयर किया गया है। 'करेन' (Karen) कोडनेम वाली यह डिवाइस पिछले साल जुलाई में लॉन्च किए गए OnePlus Nord 2 का सक्‍सेसर हो सकती है। हालांकि वनप्‍लस की ओर से इस बारे में ऑफ‍िशियल कन्‍फर्मेशन का अभी तक इंतजार है। 

वैसे इस फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशन कुछ महीने पहले लीक हो गए थे। अब पहली बार फोन के डिजाइन की जरा सी झलक सामने आई है। pricebaba ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वनप्‍लस की इस अपकमिंग डिवाइस में एक अनोखा कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो रिंग नजर आती हैं।  

वैसे इस तरह की रिंग तो Nord 2 में भी थीं, लेकिन एक चीज बिलकुल अलग है। स्‍केच से पता चलता है कि दूसरी कैमरा रिंग में एक नहीं, बल्कि दो कैमरा लेंस हैं। इनमें से एक अल्‍ट्रावाइड एंगल लेंस और दूसरा मोनोक्रोम लेंस हो सकता है। इसके मुकाबले मेन कैमरा सेंसर को एक अलग रिंग में फ‍िट किया गया है। 

इसके अलावा, कैमरा मॉड्यूल में दो फ्लैश लाइट का जिक्र है। इन्‍हें वॉर्म और कूल फ्लैशलाइट में बांटा गया है। ज्‍यादातर फोन्‍स में इन्‍हें एक फ्लैशलाइट के रूप में फ‍िट किया जाता है, लेकिन Nord 2T इस मामले में अलग है। अब यह तो आने वाले वक्‍त में ही पता चलेगा कि ऐसा करने की सटीक वजह क्‍या है।   

रिपोर्ट में कहा गया है कि Nord 2T के कैमरे में कर्व्‍ड एजेज हैं। पिछले लीक से पता चला था कि फोन में 50 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्‍सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्‍सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया जाएगा। यह Nord 2 की तरह ही है। अगले कुछ हफ्तों में यह डिवाइस इंडिया में दस्‍तक दे सकती है। 

बात करें पिछले साल आए Nord 2 की, तो इस फोन में 6.43 इंच का फुल-HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में MediaTek Dimensity 1200-AI चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR4x रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में 4,500mAh की बैटरी है, जो Warp Charge 65W टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • कमियां
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »