OnePlus के अगले स्मार्टफोन में होगा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर

वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने खुलासा कर दिया है कि वनप्लस का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन 2018 की दूसरी तिमाही के आख़िर में लॉन्च होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जनवरी 2018 10:43 IST
ख़ास बातें
  • पीट लाउ ने सीईएस 2018 में अगले फोन की योजना का खुलासा किया
  • आने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 के टाइमफ्रेम में ही लॉन्च होगा
  • अभी इसकी कीमत और उपलबधता की कोई जानकारी नहीं है
वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने खुलासा कर दिया है कि वनप्लस का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन 2018 की दूसरी तिमाही के आख़िर में लॉन्च होगा। लाउ ने यह भी पुष्टि कर दी कि स्मार्टफोन में लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया जाएगा।

सीनेट के साथ एक इंटरव्यू में पीट लाउ ने ऐलान किया कि वनप्लस का अगला फ्लैगशिप फोन (वनप्लस 6 संभावित) 2018 की दूसरी तिमाही के आख़िर में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही किसी और विकल्प के ना चलते फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। उन्होंने यह भी बताया कि चीनी फोन निर्माता आने वाले महीनों में अमेरिका की टेलीकॉम कैरियर से बातचीत करेगी। इसके अलावा, लाउ ने बताया कि ''वह इस बारे में 100 प्रतिशित निश्चिन्त नहीं हैं कि वनप्लस 2018 में दूसरा फ्लैगशिप भी पेश करेगी।''
Advertisement

वनप्लस के 2018 में आने वाले स्मार्टफोन से जुड़ी यह पहली आधिकारिक जानकारी है। 2017 में कंपनी ने वनप्लस 5 और वनप्लस 5टी लॉन्च किया था। इन फोन को मिडनाइट ब्लैक, स्टार वार्स एडिशन, स्टैंडटोन व्हाइट और लावा रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया।

सीईएस 2018 में पीट लाउ ने यह भी पुष्टि कर दी कि वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी में जल्द फेस अनलॉक के लिए बीटा वर्ज़न जारी किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले वनप्लस के ग्लोबल डायरेक्टर कार्ल पेई ने भी इस बारे में जानकारी दी थी। स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल के बारे में पूछने पर लाउ ने कहा, ''हम अभी सिर्फ एक चीज ही कर सकते हैं और वो है कि एआई का कम इस्तेमाल।''
Advertisement

अपनी शुरुआत से ही, वनप्लस अपनी हर स्मार्टफोन जेनरेशन के साथ ज़्यादा प्राइस वाले सेगमेंट में बढ़ रही है। वनप्लस वन के जहां 25,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया गया था, वहीं वनप्लस 5टी को 40,000 रुपये से कम वाले सेगमेंट में लॉन्च किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 ने आते ही मचाया तहलका! मिले रिकॉर्डतोड़ रिव्यू, बना टॉप रेटेड गेम
  2. Rollme PulseFit स्मार्ट बैंड लॉन्च: हार्ट रेट से लेकर, यूरिक एसिड और ब्लड लिपिड भी करेगा ट्रैक, 15 दिन चलेगी बैटरी
  3. WhatsApp पर बदलेगा मैसेज पर रिएक्शन देने का तरीका, Emoji की छुट्टी, अब Stickers से करो इंप्रेस!
  4. स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
  5. itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
  6. मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
  7. Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  9. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  10. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.