वनप्लस 5टी लॉन्च, 6 इंच फुल-स्क्रीन वाले इस फोन में है 8 जीबी रैम

वनप्लस 5टी स्मार्टफोन को गुरुवार को न्यूयॉर्क में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च कर दिया गया। वनप्लस के इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 6.01 इंच का फुल-एचडी+ पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले है।

वनप्लस 5टी लॉन्च, 6 इंच फुल-स्क्रीन वाले इस फोन में है 8 जीबी रैम
ख़ास बातें
  • वनप्लस 5टी की भारत में कीमत 32,999 रुपये से शुरू होगी
  • स दाम में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा
  • 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में बेचा जाएगा
विज्ञापन
वनप्लस 5टी स्मार्टफोन को गुरुवार को न्यूयॉर्क में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च कर दिया गया। वनप्लस के इस नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 6.01 इंच का फुल-एचडी+ पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। एक और अहम खासियत डुअल कैमरा सेटअप है। इस बार वनप्लस ने टेलीफोटो लेंस की जगह वाइड एंगल लेंस इस्तेमाल किया है। मज़ेदार बात यह है कि अपग्रेड वेरिएंट की भी कीमत वनप्लस 5 वाली ही है। वनप्लस 5टी खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए यह एक अच्छी खबर है, लेकिन कुछ दिनों पहले ही वनप्लस 5 खरीदने वालों को इससे निराशा होगी।
 

OnePlus 5T की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

वनप्लस 5टी की भारत में कीमत 32,999 रुपये से शुरू होगी। इस दाम में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट सिर्फ मिडनाइट ब्लैक कलर में मिलेंगे। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। इसके साथ वनप्लस की अपनी ऑनलाइन स्टोर पर भी इसे बेचा जाएगा। स्मार्टफोन की पहली सेल 21 नवंबर को आयोजित होगी जो अमेज़न प्राइम मेंबर के लिए है। ग्राहकों के पास इस दिन ही स्मार्टफोन को OnePlusStore.in और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर से भी खरीदने की सुविधा होगी। हैंडसेट की ओपन सेल 28 नवंबर से शुरू होगी।


लॉन्च ऑफर की बात करें तो वनप्लस 5टी 12 महीने की एक्सीडेंटल डैमेज वारंटी के साथ आएगा। इसके लिए यूज़र को फोन खरीदने के बाद कोटक 811 ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद सेविंग अकाउंट में एक समय सीमा के अंदर 1,000 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा वनप्लस 5टी को अमेज़न डॉट कॉम से एचडीएफसी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर 2 दिसंबर तक रहेगा।
 

OnePlus 5T के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम OnePlus 5T एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। अब इस फोन में एक नया फीचर आ गया है जो वनप्लस 5 का हिस्सा नहीं था। हम बात कर रहे हैं फेस अनलॉक की। स्मार्टफोन में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। 401 पिक्सल प्रति इंच पिक्सल डेनसिटी वाले इस स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम में ग्राहकों के लिए 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम का विकल्प है।
 
oneplus

अब बात OnePlus 5T के कैमरे की। इस बार OnePlus ने स्मार्टफोन में  डुअल रियर कैमरा सेटअप को अपडेट करने का फैसला किया है। इस फोन का दो कैमरे वाला सेटअप वनप्लस 5 से काफी अलग है। प्राइमरी सेंसर अब भी वनप्लस 5 की तरह 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.7 है। हालांकि, कंपनी ने इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर कर दिया है। सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेंसर है। इसका अपर्चर भी एफ/1.7 है। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश दिया गया है। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसके अलावा 60 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है।

OnePlus 5T का फ्रंट कैमरा हर लिहाज से वनप्लस 5 वाला ही है। यह भी 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है।

OnePlus ने वनप्लस 5 की तरह वनप्लस 5टी में भी स्टोरेज के दो विकल्प दिए हैं- 64 जीबी या 128 जीबी। वनप्लस 5टी के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी शामिल हैं।
 
oneplus

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरजीबी सेंसर भी इस फोन का हिस्सा हैं। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो अब रियर हिस्से पर है।

OnePlus 5T की बैटरी भी पिछले वेरिएंट की तरह 3300 एमएएच की है और यह कंपनी की फास्ट चार्जिंग तकनीक डैश चार्ज को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन का वज़न 162 ग्राम है और डाइमेंशन 156.1x75x7.3 मिलीमीटर।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large, bright and clear screen
  • Great battery life
  • Useful software features
  • Very good performance
  • कमियां
  • Photo quality in daylight could be better
  • No weatherproofing or wireless charging
  • Android 8.0 update will take months
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »