OnePlus कल लॉन्च करेगी OnePlus World

OnePlus ने 1 अक्टूबर को OnePlus World की शुरुआत की घोषणा करते हुए एक टीज़र ट्वीट किया है। पोस्ट में कहा गया है, “ब्रेक द लूप। चेंद योर वर्ल्ड।"

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 सितंबर 2020 18:19 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus World को 1 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
  • कुछ लोगों का मानना है कि यह कंपनी का वीआर प्लेटफॉर्म है
  • कई फैन्स ने OnePlus Watch के आने की ओर इशारा किया

OnePlus World को 1 अक्टूबर को पेश किया जाएगा

OnePlus कल यानी 1 अक्टूबर को OnePlus Wolrd की पेशकश को टीज़ कर रही है। कंपनी के इसे लेकर चुप्पी साधने के बावजूद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह 14 अक्टूबर को OnePlus 8T लॉन्च से पहले कंपनी द्वारा बनाया गया एक वर्चुअल वर्ल्ड है, जबकि कई लोगों का सुझाव OnePlus Watch के आगमन को लेकर  भी है। चीनी स्मार्टफोन दिग्गज ने हाल ही में पुष्टि की थी कि OnePlus 8T Pro को 14 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में OnePlus 8T के साथ लॉन्च नहीं किया जाएगा।

कंपनी ने 1 अक्टूबर को OnePlus World की शुरुआत की घोषणा करते हुए एक टीज़र ट्वीट किया है। पोस्ट में कहा गया है, “ब्रेक द लूप। चेंद योर वर्ल्ड।" इससे कई यूज़र्स ने यह अनुमान लगाया है कि कंपनी OnePlus Watch को लेकर इशारा दे सकती है जिसे हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था। हालांकि, वनप्लस यूएसए ने एक ऐसी तस्वीर ट्वीट की है जो वर्चुअल वर्ल्ड को दिखाती है, जहां लोग घूम रहे हैं और यह OnePlus Store की तरह प्रतीत होता है। इससे पता चलता है कि OnePlus World कंपनी से प्रोडक्ट्स और गूडीज़ की जानकारी पाने के लिए फैन्स के लिए बनाया गया एक वीआर प्लेटफॉर्म हो सकता है।
Advertisement

यह केवल 14 अक्टूबर को लॉन्च इवेंट के लिए एक वीआर वर्ल्ड भी हो सकता है। वनप्लस को वास्तव में अनूठे इवेंट की मेजबानी करने के लिए जाना जाता है और यह एक समान तरीका हो सकता है आगामी डिवाइसों को लॉन्च करने के लिए। हालांकि, कुछ यूज़र्स प्रोडक्ट्स की खरीद के लिए एक ग्लोबल स्टोर के आगमन का सुझाव भी दे रहे हैं।

फिलहाल तो इसे लेकर केवल अंदाज़े ही लगाए जा सकते हैं, लेकिन एक चीज़ जो अब किसी से नहीं छुपी, वह यह है कि आगामी OnePlus 8T स्मार्टफोन 14 अक्टूबर को लॉन्च हो रहा है। इस फोन को 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500mAh की बैटरी के साथ लाया जाएगा और सबसे बड़ा फीचर इसमें 65 वाट फास्ट चार्जिंग का शामिल होना है। OnePlus 8T 39 मिनट में हैंडसेट को पूरी तरह से चार्ज करने के लिए टीज़ किया गया है। इसके अलावा यह भी खबर है कि फोन Android 11 पर चलेगा। फोन हाल ही में गीकबेंच पर 12 जीबी रैम के साथ देखा गया था।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया कि OnePlus 8T Pro को इस साल लॉन्च नहीं किया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में इसकी पुष्टि की है। कंपनी के सीईओ का कहना है कि मौजूगा OnePlus 8 की तुलना में नए फोन में किसी प्रकार के अपग्रेड की गुंजाइश नहीं बचती है, इसलिए वनप्लस 8टी प्रो को फिलहाल लॉन्च करना व्यर्थ है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus World
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.