OnePlus Fold जल्द देगा दस्तक, मिलेगा Oppo Find N3 जैसा डिजाइन, जानें कैसा होगा कैमरा

OnePlus एक नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, इसकी पुष्टि कंपनी ने MWC 2023 में की थी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मई 2023 16:18 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus एक नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • OnePlus Fold में बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन दिया जाएगा।
  • आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में Oppo Find X6 जैसी कैमरा यूनिट होगी।

Oppo Find N2 Flip में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

OnePlus एक नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, इसकी पुष्टि कंपनी ने MWC 2023 में की थी। कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 2023 की तीसरी तिमाही में आधिकारिक तौर पर एंट्री कर सकता है। एक नई रिपोर्ट में पता चला है कि OnePlus Fold और Oppo के आगामी Find N3 स्मार्टफोन का डिजाइन एक जैसा होगा। इसके अलावा OnePlus फोल्ड का कैमरा सेटअप वैसा ही हो सकता है जैसा कि Oppo Find X6 में नजर आया था। Oppo Find X6 में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। हाल ही में लॉन्च किए गए Pixel Fold में भी ऐसा ही बुक-स्टाइल फॉर्म फैक्टर है। यहां हम आपको आगामी OnePlus Fold के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

जाने-माने टिप्सटर योगेश बरार (@heyitsyogesh) के हवाले से 91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आगामी OnePlus Fold में बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन दिया जाएगा और यह Oppo Find N3 जैसा दिखेगा। आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में Oppo Find X6 जैसी कैमरा यूनिट होगी। मौजूदा Oppo Find X6 के कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 सेंसर, 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX581 कैमरा और 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Oppo Find N3 कथित तौर पर Oppo Find N और Find N2  के अपग्रेड के तौर पर आ रहा है। ऐसी संभावना है कि इस फोन में 2268 x 2440 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 8 इंच की इनर डिस्प्ले है।

प्रोसेसर की बात की जाए तो इस फोन में QualcommSnapdragon 8 Gen 2 Soc दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का इनर स्क्रीन कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी बैकअफ की बात की जाए तो Oppo Find N3 में 4,805mAh की बैटरी भी दी जा सकती है।

MWC 2023 में OnePlus ने कंफर्म किया था कि वह एक फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हालांकि, उसके बाद से चीनी स्मार्टफोन निर्मातता कंपनी ने फोल्डेबल फोन के बारे में कोई जानकारी प्रदान नहीं की है। हाल ही में आई इस लीक से इशारा हो रहा है कि फोन अगस्त में लॉन्च होने वाला है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.10 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1792x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus Fold, Oppo Find N, Find N22, OnePlus, MWC 2023

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  2. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  6. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  7. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  8. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  9. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.