OnePlus ने भारत में अपने सभी प्रोडक्ट्स पर बढ़ाई 30 जून तक की वारंटी

OnePlus ने भारत में अपने उन सभी प्रोडक्ट्स की वारंटी को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है, जो कि 1 अप्रैल से 29 जून 2021 के बीच खत्म हो रही थी।

OnePlus ने भारत में अपने सभी प्रोडक्ट्स पर बढ़ाई 30 जून तक की वारंटी
ख़ास बातें
  • OnePlus ने कहा ऑर्डर डिलीवरी में हो सकती है थोड़ी देरी
  • पिछले साल भी वनप्लस ने बढ़ाई थी प्रोडक्ट्स की वारंटी
  • कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए कई ब्रांड्स ने बढ़ाई थी वारंटी
विज्ञापन
OnePlus ने भारत में अपने उन सभी प्रोडक्ट्स की वारंटी को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है, जो कि 1 अप्रैल से 29 जून 2021 के बीच खत्म हो रही थी। कंपनी का यह ऐलान उस वक्त आया है, जब देश एक बार फिर कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से गुज़र रहा है। आपको बता दें, वनप्लस ने पिछले साल भी कोरोना वायरस महामारी के कारण देशभर में लगे लॉकडाउन के चलते अपने प्रोडक्ट्स की वारंटी में विस्तार किया था, वहीं पिछले साल की तरह इस साल भी कंपनी ने अपने ग्राहकों की जरूरत को समझते हुए इस साल भी इस कदम को उठाने में देर नहीं की। वनप्लस की तरह कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन व अन्य डिवाइसों की वारंटी की समयसीमा में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। वनप्लस ने यह भी उल्लेख किया है कि भविष्य में यदि कंपनी अपनी पॉलिसी या फिर ऑपरेशन्स में कोई बदलाव करती है, तो ग्राहकों को पहले ही अपडेट कर दिया जाएगा।

OnePlus ने अपने कम्युनिटी फोरम पोस्ट के जरिए वारंटी एक्सटेंड का ऐलान किया है, जिसमें कहा गया है "वनप्लस सपोर्ट टीम ने मौजूदा मुश्किल परिस्थितियों के दौरान अपने कर्मचारियों, ग्राहकों, कम्युनिटी मेंबर्स और पार्टनर्स की भलाई के लिए यह कदम उठाया है।" जैसे कि हमने बताया वनप्लस ने  भारत में अपने उन सभी प्रोडक्ट्स की वारंटी को 30 जून 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है, जिनकी वारंटी 1 अप्रैल से 29 जून 2021 के बीच खत्म हो रही थी।

वनप्लस ने यह भी उल्लेख किया है कि सरकारी प्रोटोकॉल को मानने के कारण कुछ लोकेशन्स पर प्रोडक्ट ऑर्डर डिलिवरी में देरी हो रही है। वनप्लस का कहना है कि जब-तक सरकार द्वारा लगाए  गए प्रतिबंधों में ढील नहीं दी जाती, तब-तक वह ऐसे प्रोडक्ट्स की डिलीवरी के टाइम का अनुमान नहीं लगा सकते। कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि उनके सर्विस सेंटर्स का काम भी अभी अस्थायी रूप से बंद पड़ा है। जैसे कि हालतों में थोड़ा सुधार होता है, वैसे ही सर्विस सेंटर्स का काम शुरू कर दिया जाएगा।  

आपको बता दें, वनप्लस की तरह कई ब्रांड्स ने भी कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए हाल ही में अपने प्रोडक्ट्स की वारंटी को आगे बढ़ा दिया है, जिसमें Oppo, Xiaomi, Vivo और Poco आदि शामिल हैं। ठीक इसी तरह पिछले साल लगे कोरोना वायरस लॉकडाउन में भी कई ब्रांड्स ने इसी तरह का कदम उठाया था।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Warranty, Coronavirus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »