OnePlus Bullets Wireless Z ईयरबड्स हुए लॉन्च, एक चार्ज में चलेंगे 20 घंटे

OnePlus Bullets Wireless Z में ज्यादातर फीचर्स पिछले OnePlus Wireless Earbuds 2 से मेल खाते हैं। यह इयरबड्स आपस में मैगनेट के जरिए चिपक जाते हैं।

OnePlus Bullets Wireless Z ईयरबड्स हुए लॉन्च, एक चार्ज में चलेंगे 20 घंटे

OnePlus Bullets Wireless Z ईयरबड्स Warp Charge सपोर्ट के साथ आता है

ख़ास बातें
  • OnePlus Bullets Wireless Z में मौजूद है Warp Charge टेक्नोलॉजी
  • 10 मिनट के चार्ज में 10 घंटे का प्लेबैक टाइम दे सकता है वनप्लस ईयरबड्स
  • क्विक पेयर, क्विक स्विच आदि फीचर्स से है लैस
विज्ञापन
OnePlus Bullets Wireless Z को मंगलवार को OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 के साथ लॉन्च कर दिया गया है। वनप्लस बुलेट्स वायरलेस 2 की तुलना में नया वायरलेस ज़ेड हेडफोन थोड़ा सस्ता है और इसका सबसे बड़ा आकर्षण 10 मिनट के चार्ज में 10 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक देना है। एक फुल चार्ज इसे 20 घंटे की बैटरी लाइफ देता है। जल्दी चार्ज होने के लिए कंपनी ने OnePlus Bullets Wireless Z ईयरफोन में पिछले मॉडलों की तरह मैगनेट फीचर, क्विक पेयर और क्विक स्विच जैसे फीचर्स दिए हैं।

वनप्लस बुलेट्स वायरलेस ज़ेड की कीमत 49.95 डॉलर (लगभग 3,800 रुपये) रखी गई है, जो कि वनप्लस बुलेट्स वायरलेस 2 की तुलना में काफी कम है, जिसे यूएस में 99 डॉलर और (लगभग 5,990 रुपये) में लॉन्च किया गया था। फिलहाल यूएस में नए ईयरफोन की उपलब्ध की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि यह OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 के साथ 21 अप्रैल को यूके में और 29 अप्रैल को अमेरिका में रिलीज किए जा सकते हैं। इसके अलावा इसकी कीमत और उपलब्धता भारत के क्या होगी, इसकी भी जानकार नहीं दी गई है, लेकिन हम ये जानकारी महीने के अंत में सामने आने की उम्मीद कर सकते हैं।

जैसा कि हमने बताया, OnePlus Bullets Wireless Z में ज्यादातर फीचर्स पिछले OnePlus Wireless Earbuds 2 से मेल खाते हैं। यह इयरबड्स आपस में मैगनेट के जरिए चिपक जाते हैं। इसमें एक स्पेशल फीचर है, जिसमें ईयरफोन यदि पेयर हुए हो और आपस में चिपक रखे हो तो उनके अलग होते ही ऑडियो चलनी शुरू हो जाती है और उसके वापस चिपकते ही बंद हो जाती है। क्विक स्विच फीचर भी है, जिसमें दो डिवाइसों के बीच आसानी से स्विच करना आसान होता है। यह ईयरफोन ब्लैक, ब्लू, मिंट और ओट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे।

कंपनी का कहना है कि वनप्लस बुलेट्स वायरलेस ज़ेड में पसीने और पानी के प्रतिरोध के लिए IP55 रेटिंग है। इसमें सुपर बेस टोन के अलावा 9.2 एमएम डायनामिक ड्राइवर है। वायरलेस हेडफोन पर एक लो लेटेंसी मोड है, जहां लेटेंसी 110 एमएस तक कम हो जाती है। OnePlus Bullets Wireless Z का वज़न 28 ग्राम है और कंपनी का दावा है कि इसमें 10 मीटर की बेहतर वायरलेस रेंज शामिल है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह ईयरफोन ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आते हैं। इसके रिटेल बॉक्स में तीन सिलिकॉन ईयरबड आते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »