OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम

OnePlus Ace 7 में Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का कस्टम वर्जन इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 सितंबर 2026 15:56 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है
  • इस सीरीज के बेस मॉडल में 50 MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी मिल सकती है

पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश की गई OnePlus Ace 6 सीरीज की यह जगह लेगी

Photo Credit: OnePlus

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus की नई स्मार्टफोन सीरीज को को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Ace 7 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज में Snapdragon 8 Elite सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश की गई OnePlus Ace 6 सीरीज की यह जगह लेगी। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि OnePlus Ace 7 सीरीज में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह नया थर्मल  मैनेजमेंट सिस्टम हो सकता है। OnePlus Ace 7 में लार्ज एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। इससे चिपसेट और अन्य कोर कंपोनेंट्स से हीट को दूर करने में आसानी होगी। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान ज्यादा हीटिंग से थ्रॉटलिंग की आशंका कम होगी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल का डिस्प्ले 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। 

OnePlus Ace 7 में Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का कस्टम वर्जन इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। हालांकि, OnePlus ने इन डिटेल्स की पुष्टि नहीं की है। पिछले वर्ष पेश किए गए OnePlus Ace 6 में 6.83-इंच 1.5K (1272×2800 पिक्सल) AMOLED फ्लैट डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite और G2 गेमिंग चिप है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

OnePlus Ace 6 की 7,800 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए  इन-डिस्प्ले 3D फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इस वर्ष अप्रैल में लॉन्च किए गए OnePlus Ace 6 Ultra में 6.78 इंच फुल HD+ AMOLED स्क्रीन 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 और ARM Mali-GPU दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.