OnePlus Ace 6 सीरीज में मिलेगी 7800mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite 2 चिप! लॉन्च से पहले खुलासा

Ace 6 फोन में Snapdragon 8 Elite और Ace 6 Pro में Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मई 2025 11:19 IST
ख़ास बातें
  • Ace 6 Pro फोन को वर्तमान में 7800mAh बैटरी के साथ टेस्ट किया जा रहा है।
  • इसमें एक नई सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल कंपनी करने वाली है।
  • ये स्मार्टफोन फ्लैट डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं।

OnePlus Ace 5 सीरीज (फोटो में) की सक्सेसर होगी OnePlus Ace 6 सीरीज

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 5 सीरीज के बाद कंपनी अब इसकी सक्सेसर OnePlus Ace 6 सीरीज पर काम कर रही है। OnePlus Ace 6 सीरीज को लेकर लीक्स आने शुरू हो गए हैं। कयास है कि सीरीज के Ace 6 और Ace 6 Pro फोन दिसंबर में दस्तक दे सकते हैं। फोन में कंपनी धांसू फीचर्स देने वाली है जो अभी से लीक्स और अफवाहों में छाए हुए हैं। ये स्मार्टफोन फ्लैट डिस्प्ले, 7500mAh से भी ज्यादा बैटरी, Snapdragon फ्लैगशिप लेवल चिपसेट से लैस होकर आ सकते हैं। इसी कड़ी में एक नया अपडेट Ace 6 स्मार्टफोन्स के बारे में सामने आया है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

OnePlus Ace 6 सीरीज पर कंपनी तेजी से काम कर रही है और यह सीरीज इस साल के अंत में दस्तक दे सकती है। अब OnePlus Ace 6 सीरीज स्मार्टफोन्स के बारे में चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक बड़ा अपडेट (via) दिया है। OnePlus Ace 6 और OnePlus Ace 6 Pro के बारे में टिप्स्टर का कहना है कि फोन को वर्तमान में 7800mAh बैटरी के साथ टेस्ट किया जा रहा है। इसमें एक नई सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल कंपनी करने वाली है। 
Advertisement

फोन में Snapdragon 8 सीरीज चिपसेट होगा जो कि फ्लैगशिप लेवल वर्जन हो सकता है। Ace 6 में Snapdragon 8 Elite और Ace 6 Pro में Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि कंपनी वर्तमान में Ace 5 सीरीज के नए मॉडल्स की भी लॉन्च की तैयारी में है। संभावना है कि ये नए मॉडल मई महीने में ही लॉन्च किए जा सकते हैं। MediaTek का Dimensity 9400e जल्द ही लॉन्च होने वाला है और कहा जा रहा है कि OnePlus Ace 5 Racing Edition इस चिपसेट के साथ पहला फोन होगा। 

Ace 5 Supreme Edition भी एक अन्य मॉडल है जो कंपनी Ace 5 Racing Edition के साथ पेश करने वाली है। इसे Ace 5 Ultra के नाम से भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन में Dimensity 9400 Plus चिपसेट मिल सकता है। Ace 5 Ultra एक्सक्लूसिव तौर पर चीन के लिए पेश किए जाने की खबर है। हालांकि OnePlus Racing Edition का एक वर्जन कंपनी ग्लोबल मार्केट में OnePlus Nord 5 के रूप में पेश कर सकती है। अब देखना होगा कि Ace 5 सीरीज में ये नए फोन क्या खास फीचर्स जोड़ने वाले हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  2. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  5. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  6. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  7. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  8. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  10. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.