OnePlus Ace 5, Ace 5 Pro की लॉन्च टाइमलाइन लीक, 6200mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग से होंगे लैस!

OnePlus Ace 5 फोन 6.78 इंच के 8T LTPO डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अगस्त 2024 10:48 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 फोन 6.78 इंच के 8T LTPO डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
  • OnePlus Ace 5 Pro में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • फोन OxygenOS 15 के साथ आ सकते हैं।

OnePlus Ace 3 में 6.78 इंच का BOE X1 LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले मिलता है।

OnePlus की Ace सीरीज के स्मार्टफोन्स में Ace 5 और Ace 5 Pro अपकमिंग डिवाइसेज हो सकते हैं जिनके बारे में नया लीक सामने आया है। सीरीज 2024 की चौथी तिमाही में रिलीज होने की बात सामने आई है। OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी इससे पहले लीक हो चुके हैं। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट क्या कहता है। 

OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro के लॉन्च की टाइमलाइन फिर से लीक हो गई है। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने (via) Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि सीरीज साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है। यानी 2024 की चौथी तिमाही में यह मार्केट में पेश की जा सकती है। डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से ही इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस भी पहले लीक किए जा चुके हैं। 

टिप्स्टर के मुताबिक OnePlus Ace 5 फोन 6.78 इंच के 8T LTPO डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 6,200mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। साथ में 100W फास्ट चार्जिंग भी इसमें दी जा सकती है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। इसमें बड़ा कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन में अलर्ट स्लाइडर भी दिया जा सकता है। ग्लोबल मार्केट में यह OnePlus 13R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। 

OnePlus Ace 5 Pro में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन OxygenOS 15 के साथ आ सकते हैं जो कि  Android 15 आधारित होगा। कंपनी की अपकमिंग Ace सीरीज के स्मार्टफोन्स परफॉर्मेंस सेंट्रिक स्मार्टफोन्स हो सकते हैं। फोन की बैटरी और फास्ट चार्जिंग इनके खास ऑकर्षण हो सकते हैं। कंपनी बड़ी बैटरी के साथ ज्यादा फास्ट चार्जिंग उपलब्ध करवा कर मार्केट में नया ट्रेंड सेट कर सकती है। फोन नवंबर या दिसंबर तक लॉन्च होने की संभावना जताई गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हैकर्स से रहना है दूर?, ऐसे अपने फोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन करें ऑन
  2. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ
  3. Vivo X500 Pro Max होगा 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
  5. Samsung फोन रखते हैं तो ट्रैवल प्लानिंग हुई आसान! Samsung Wallet में आया Trips फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब वॉशिंग मशीन भी हुई स्लिम! Xiaomi का 10Kg स्मार्ट वॉशर-ड्रायर लॉन्च, जानें कीमत
  2. Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
  3. Vivo X500 Pro Max होगा 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi 17T आया लॉन्च से पहले नजर, 12GB RAM के साथ Dimensity 8500 चिपसेट से होगा लैस
  5. Samsung फोन रखते हैं तो ट्रैवल प्लानिंग हुई आसान! Samsung Wallet में आया Trips फीचर
  6. हैकर्स से रहना है दूर?, ऐसे अपने फोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन करें ऑन
  7. 48 कैमरा वाला iQOO 9 SE हुआ जबरदस्त सस्ता, 8 हजार से ज्यादा गिरी कीमत
  8. Poco C81X vs Moto G06 Power vs Samsung Galaxy M07: जानें 10K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Rogbid SpinX स्मार्टवॉच लॉन्च, फ्लैशलाइट जैसे यूनीक फीचर, 100 दिनों तक बैटरी! जानें सबकुछ
  10. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.