OnePlus Ace 5 फोन 6200mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस! स्पेसिफिकेशंस लीक

Ace 5 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा।

OnePlus Ace 5 फोन 6200mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस! स्पेसिफिकेशंस लीक

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Ace 3 में 6.78 इंच का BOE X1 LTPO AMOLED डिस्‍प्‍ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • Ace 5 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा।
  • इस फोन में अलर्ट स्लाइडर भी दिया जा सकता है।
  • इसमें 6,200mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
OnePlus अपनी Ace सीरीज में अगले एडिशन की तैयारी कर रही है। OnePlus Ace 5 सीरीज के स्मार्टफोन्स के बारे में लीक्स अब तेज हो गए हैं। सीरीज के इस साल के अंत तक रिलीज होने की संभावना है। अब लॉन्च से पहले सीरीज के संभावित वनिला मॉडल यानी OnePlus Ace 5 के स्पेसिफिकेशंस को लेकर एक और लीक सामने आया है। OnePlus Ace 5 के अलावा इस सीरीज में OnePlus Ace 5 Pro के भी लॉन्च होने की संभावना है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus Ace 5 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से टिप्स्टर ने बताया है कि OnePlus Ace 5 में 6.78 का  8T LTPO डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा और यह माइक्रो कर्वेचर डिजाइन में आने वाला है। 

Ace सीरीज का यह अपकमिंग हैंडसेट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 6,200mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। यह डुअल सेल बैटरी हो सकती है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा जो कि 100W चार्जर के साथ आ सकता है। बड़ी बैटरी के साथ इतनी ज्यादा फास्ट चार्जिंग क्षमता इस फोन का खास आकर्षण हो सकता है। 

कैमरा की बात करें तो Ace 5 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। इसमें बड़ा कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन में अलर्ट स्लाइडर भी दिया जा सकता है। फोन को कंपनी ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13R के तौर पर पेश कर सकती है। 

OnePlus Ace 5 Pro सीरीज का टॉप मॉडल होगा लेकिन इसके बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। कयास है कि फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। कंपनी की अपकमिंग Ace सीरीज के स्मार्टफोन्स परफॉर्मेंस सेंट्रिक स्मार्टफोन्स हो सकते हैं। जल्द ही कंपनी की ओर से इनके बारे में कोई अधिकारिक खुलासा होने की संभावना है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »