• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Ace 2V लॉन्‍च : 16GB रैम, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ आया नया वनप्‍लस, जानें प्राइस

OnePlus Ace 2V लॉन्‍च : 16GB रैम, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ आया नया वनप्‍लस, जानें प्राइस

OnePlus Ace 2V : कंपनी ने इसे लेटेस्‍ट फ्लैगशिप के रूप में पेश किया है, जो 2 कलर ऑप्‍शंस में आता है। फोन में 2.5D एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया है।

OnePlus Ace 2V लॉन्‍च : 16GB रैम, 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ आया नया वनप्‍लस, जानें प्राइस

OnePlus Ace 2V : यह स्‍मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर और 16 जीबी रैम से लैस है।

ख़ास बातें
  • फोन के बेस वैरिएंट में ही 12जीबी रैम दी गई है
  • यह एक 5जी स्‍मार्टफोन है, जिसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है
  • फोन को वनप्‍लस के होम मार्केट चीन में लाया गया है
विज्ञापन
वनप्‍लस ने उसके नए स्‍मार्टफोन ‘वनप्‍लस ऐस 2वी' (OnePlus Ace 2V) को लॉन्‍च कर दिया है। इस फोन को वनप्‍लस के होम मार्केट चीन में लॉन्‍च किया गया है। कंपनी ने इसे लेटेस्‍ट फ्लैगशिप के रूप में पेश किया है, जो 2 कलर ऑप्‍शंस में आता है। फोन में 2.5D एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। यह स्‍मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर और 16 जीबी रैम से लैस है। OnePlus Ace 2V में 64 मेगापिक्सल के मेन सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 5000mAh बैटरी वाले इस स्‍मार्टफोन में कई और खूबियां भी हैं। 
 

OnePlus Ace 2V की कीमत और उपलब्धता

OnePlus Ace 2V के बेस वैरिएंट में 12GB RAM + 256GB स्टोरेज दिया गया है। इसकी कीमत 2,299 युआन (लगभग 27,000 रुपये) रखी गई है। इस फोन के 16GB + 256GB मॉडल की कीमत 2,499 युआन (लगभग 29,000 रुपये) है। फोन को 16GB + 512GB ऑप्‍शन में भी लाया गया है, जिसके दाम 2,799 युआन (लगभग 33,000 रुपये) हैं। यह ब्लैक रॉक और सेलाडॉन कलर्स में आता है। फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। 13 मार्च से इसकी सेल चीन में शुरू होगी। 

कहा जा रहा है कि यही स्‍मार्टफोन ग्‍लोबल मार्केट्स में OnePlus Nord 3 के रूप में डेब्‍यू कर सकता है। हालांकि वनप्‍लस की ओर से इस बारे में ऑफ‍िशियली कुछ भी कहा नहीं गया है। 
 

OnePlus Ace 2V के स्पेसिफिकेशन

OnePlus Ace 2V डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के आता है और एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड ColorOS 13 पर चलता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.74 इंच का 2.5D एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्‍शन मिलता है। यह स्‍मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 16GB तक LPDDR5x रैम लगाई गई है। 

OnePlus Ace 2V में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जिसे सपोर्ट देने के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है। फोन में 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है। 

बात करें कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की, तो OnePlus Ace 2V में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, Beidou, Glonass, Galileo, GPS, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल, NFC और USB टाइप- C पोर्ट दिए गए हैं। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में 5,000 एमएएच की डुअल-सेल बैटरी दी है। यह 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि फोन की बैटरी 32 मिनट से भी कम समय में शून्य से 100 प्रतिशत तक फुल हो जाती है। फोन का वजन 191.5 ग्राम है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2772x1240 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • कमियां
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »