16GB RAM, 50MP कैमरा के साथ OnePlus Ace 2 देगा दस्तक, लॉन्च से पहले गीकबेंच पर आया नजर

पिछली रिपोर्टों के अनुसार, फोन आमतौर पर 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले से लैस है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जनवरी 2023 14:32 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7 फरवरी को चीन में नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 लॉन्च करेगी।
  • OnePlus Ace 2 गीकबेंच पर मॉडल नंबर PHK110 के साथ लिस्ट हुआ है।
  • फोन आमतौर पर 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले से लैस है।
OnePlus 7 फरवरी को चीन में नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 लॉन्च करेगी। वही फोन OnePlus 11R के नाम से उसी तारीख को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा। हाल ही में OnePlus Ace 2 को AnTuTu बेंचमार्क पर देखा गया है, जहां फोन ने 1,149,494 स्कोर हासिल किए। अब फोन को गीकबेंच 5 पर भी देखा गया है, जिससे पता चला है कि यह सिंगल-कोर और मल्टी-कोर हैवी टास्क में कैसा परफॉर्मेंस करता है।
 

OnePlus Ace 2 के स्पेसिफिकेशंस


Gizmochina के मुताबिक, OnePlus Ace 2 गीकबेंच पर मॉडल नंबर PHK110 के साथ लिस्ट हुआ है। फन में 2.02GHz की बेस क्लॉक स्पीड और 3.19GHz की बूस्ट क्लॉक स्पीड के साथ एक ऑक्टा-कोर चिपसेट है। आपको बता दें कि यह Snapdragon 8+ Gen 1 चिप है जो दिसंबर 2023 में Snapdragon 8 Gen 2 के लॉन्च से पहले अल्ट्रा फ्लैगशिप चिप थी।

फोन में 16GB RAM और एंड्रॉयड 13 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम होने के लिए लिस्टेड है। बेंचमार्क रिजल्ट पर काम करते हुए फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1336 स्कोर और गीकबेंच 5 के मल्टी-कोर टेस्ट में 4178 स्कोर प्राप्त किए। स्कोर काफी दमदार है। हालांकि, यह Snapdragon 8+ Gen 1 के लिए मैक्सिमम नहीं।
Advertisement

हालांकि फोन हर हैवी टास्क आसानी से कर सकता है। AnTuTu स्कोर को ध्यान में रखते हुए स्मार्टफोन पर गेमिंग भी आसान होनी चाहिए। TSMC द्वारा निर्मित SD 8+ Gen 1 चिप अपने टेंप्रेचर को कंट्रोल में रखने में अच्छा काम करती है। इसलिए बोर्ड पर एक अच्छे कूलिंग सॉल्यूशन के साथ फोन लंबे समय तक हाई परफॉर्मेंस बनाए रखेगा।

पिछली रिपोर्टों के अनुसार, फोन आमतौर पर 6.7 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले से लैस है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 चिप होगी। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB तक RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज होगी।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में ट्रिपल-कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल पहला कैमरा, 12 मेगापिक्सल  अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.