• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus Ace 2 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, जानें क्या होने वाला है खास

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus Ace 2 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, जानें क्या होने वाला है खास

वनप्लस ने आज कन्फर्म किया है कि 4 जनवरी को चीन में वनप्लस 11 को पेश किया जाएगा। चीनी मैन्युफेक्चरर OnePlus Ace 2 पर भी काम कर रही है।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ OnePlus Ace 2 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक, जानें क्या होने वाला है खास
ख़ास बातें
  • चीनी मैन्युफेक्चरर OnePlus Ace 2 पर भी काम कर रही है।
  • OnePlus Ace 2 कर्व्ड-एज डिस्प्ले और सेंटर में पंच-होल के साथ आएगा।
  • OnePlus 11, 4 जनवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
वनप्लस ने आज कन्फर्म किया है कि 4 जनवरी को चीन में वनप्लस 11 को पेश किया जाएगा। चीनी मैन्युफेक्चरर OnePlus Ace 2 पर भी काम कर रही है। इसी को रिब्रांड किया जाएग। रिब्रांडिंग के बाद इस फोन को ग्लोबल मार्किट में OnePlus 11R का नाम दिया जाएगा। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Ace 2 की कुछ स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है। 

सोर्स के अनुसार, OnePlus Ace 2 कर्व्ड-एज डिस्प्ले और सेंटर में पंच-होल के साथ आएगा। इसमें OLED पैनल के साथ 1.5K रिजोल्यूशन दिया जा सकता है। OnePlus Ace 2 में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जनरेशन 1 चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। 

लीक में इस फोन के लॉन्च टाइम को लेकर किसी टाइमफ्रेम को लेकर कोई जानकारी नहीं है। जहां OnePlus 11, 4 जनवरी को लॉन्च होने के लिए तैयार है। वहीं,  Ace 2 मार्किट में इसके बाद कभी आ सकता है। डिवाइस को OnePlus 11R के नाम से ग्लोबल मार्किट में रिब्रांड किया जा सकता है। 

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, डिवाइस में 6.67-इंच की AMOLED स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। सेल्फीज के लिए, इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा और 50MP (Sony IMX890) + 8MP (अल्ट्रा-वाइड) + 2MP ट्रिप्पल कैमरा यूनिट दी गई है। Ace 2 में 16 GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह Android 13 OS के साथ प्रीलोडेड और ColorOS 13 के साथ की बाजार में आ सकता है। सिक्योरिटी के लिए, Ace 2 में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। 

चीनी बाजार में, OnePlus Ace 2 की प्रतिस्पर्धा Realme GT Neo 4, iQOO Neo 7 Racing Edition और Redmi K60 Pro से हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  4. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  5. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  6. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  7. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  8. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  9. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  10. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »