24GB रैम वाला OnePlus Ace 2 जल्‍द होगा लॉन्‍च, ये फीचर्स हुए कन्‍फर्म!

OnePlus Ace 2 : इस फोन में 6.74 इंच का कर्व्‍ड OLED डिस्प्ले होगा, जो 1.5K रेजॉलूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

24GB रैम वाला OnePlus Ace 2 जल्‍द होगा लॉन्‍च, ये फीचर्स हुए कन्‍फर्म!

यह डिवाइस क्वालकॉम के अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 2’ से लैस होगी।

ख़ास बातें
  • चीन में लॉन्‍च हो सकती है नई वनप्‍लस डिवाइस
  • इसे 24 जीबी रैम के साथ पैक किए जाने की उम्‍मीद
  • वीबो पर एक टिप्‍सटर ने कन्‍फर्म किए स्‍पेक्‍स
विज्ञापन
वनप्लस ऐस 2 प्रो (OnePlus Ace 2 Pro) स्‍मार्टफोन काफी वक्‍त से सुर्खियों में है। पिछले महीने यह खबर आई थी कि कंपनी इस फोन को 24 जीबी रैम के साथ पैक करेगी। लेटेस्‍ट अपडेट है कि यह फोन बहुत जल्‍द चीनी मार्केट में लॉन्‍च किया जा सकता है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो (Weibo) पर एक टिप्‍सटर ने भी वनप्लस ऐस 2 प्रो के कुछ स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में बताया है। इस फोन को लेकर क्‍या नए अपडेट सामने आए हैं, आइए जानते हैं। 

चीनी सोशल मीडिया पर दावे करने वाले टिप्‍सटर का कहना है कि OnePlus Ace 2 Pro में 6.74 इंच का कर्व्‍ड OLED डिस्प्ले होगा, जो 1.5K रेजॉलूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। दावा है कि यह डिवाइस क्वालकॉम के अबतक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर ‘स्नैपड्रैगन 8 जेन 2' से लैस होगी और 1 टीबी इंटरनल स्‍टोरेज के साथ आएगी। 

टिप्‍सटर का यह भी दावा है कि अपकमिंग वनप्‍लस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें मेन सेंसर 
50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 होगा। उसके साथ 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के शूटर दिए जाएंगे। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह फोन 5 हजार एमएएच की बैटरी के साथ आएगा, जो 150W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

इससे पहले टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने भी बताया था कि OnePlus Ace 2 Pro में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। यह स्मार्टफोन 150W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। कंपनी इसका 100W चार्जिंग वाला वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है, जो 5 हजार एमएएच बैटरी को पावर देगा। रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो OnePlus Ace 2 Pro में 1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, यह वही डिस्‍प्‍ले होगा जो ओपो रेनो 10 प्रो+ फोन में था। डिस्प्ले में कर्व्ड ऐजेस और स्लिम बेजेल्स होंगे। इस स्क्रीन की सप्लाई BOE द्वारा की जाएगी।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »