OnePlus Ace 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

OnePlus कथित तौर पर Ace 2 सीरीज में नया मॉडल लाने वाली है जो कि OnePlus Ace 2 Pro हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 मई 2023 16:59 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus कथित तौर पर Ace 2 सीरीज में नया मॉडल लाने वाली है।
  • OnePlus Ace 2 Pro फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली कर्व्ड डिस्प्ले होगी।
  • OnePlus Ace 2 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC हो सकता है।

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की क्वाड HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर Ace 2 सीरीज में नया मॉडल लाने वाली है जो कि OnePlus Ace 2 Pro हो सकता है। हालांकि अभी तक OnePlus Ace 2 Pro को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं आई है, लेकिन एक नई लीक में इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है।
 

OnePlus 11RT होगा Ace 2 Pro का ग्लोबल वर्जन


जाने माने टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन के हवाले से यह खबर आई है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर OnePlus Ace 2 Pro की जानकारी साझा की गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने पहले इस साल की शुरुआत में चीन में Ace 2 और Ace 2V मॉडल को पेश किया था। अब यह माना जा रहा है कि Ace 2 Pro लाइनअप में नया मॉडल होगा जो कि नए फीचर्स का सपोर्ट करेगा। नए फोन में एक नया प्रोसेसर दिया जाएगा जो कि कथित तौर पर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC हो सकता है।

डिजिटल चैट स्टेशन ने यह भी कहा कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता के आगामी Ace 2 फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली कर्व्ड डिस्प्ले होगी। वहीं दूसरी ओर यह फुल HD + रेजॉल्यूशन और कर्व्ड ऐजेस वाली AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है। बीओई इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले का सप्लायर है। अगर ऐसा ही होता है तो यह साफ है कि Ace 2 Pro  एक ज्यादा किफायती फ्लैगशिप ग्रेड फोन होगा जो OnePlus 11 मॉडल से बेहतर होगा।
Advertisement

इसके अलावा अफवाहों से यह भी पता चलता है कि Ace 2 Pro का कैमरा सेटअप और बैटरी बैकअप Ace 2 जैसा ही होगा। हालांकि यह फिलहाल साफ नहीं है। Ace 2 Pro को इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.