OnePlus Ace 2 Pro Launched : वनप्‍लस का पहला 24GB रैम स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें हर एक डिटेल

OnePlus Ace 2 Pro Launched : इस फोन को चीन में लॉन्‍च किया गया है और आज से ही प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 अगस्त 2023 15:06 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 2 Pro स्‍मार्टफोन लॉन्‍च हो गया है
  • वनप्‍लस का पहला फोन है, जिसमें 24 जीबी रैम दी गई है
  • OnePlus Ace Pro का सक्‍सेसर कहा जा रहा है यह फोन

ऑरोरा ग्रीन और टाइटेनियम एम्प्टी ग्रे कलर्स में आने वाले इस फोन की सेल 23 अगस्त से शुरू होगी।

OnePlus Ace 2 Pro स्‍मार्टफोन लॉन्‍च हो गया है। बहुत दिनों से यह डिवाइस चर्चा में थी। जैसे कयास लगाए गए थे, वही फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस के साथ OnePlus Ace 2 Pro को पैक किया गया है। यह वनप्‍लस का पहला स्‍मार्टफोन है, जिसमें 24GB रैम दी गई है। OnePlus Ace 2 Pro  को पिछले साल लॉन्‍च किए गए OnePlus Ace Pro का सक्‍सेसर कहा जा रहा है।  
 

OnePlus Ace 2 Pro के प्राइस और उपलब्‍धता 

OnePlus Ace 2 Pro को 3 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लॉन्‍च किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 12GB रैम + 256GB स्‍टाेरेज के साथ आता है, जिसके दाम 2,999 युआन (लगभग 34,572 रुपये) हैं। 16GB रैम + 512GB स्‍टोरेज के दाम 3,399 युआन (लगभग 39,183 रुपये) हैं। इसे 24GB रैम और 1TB स्‍टोरेज में भी लिया जा सकता है, जो 3,999 युआन (लगभग 46,102 रुपये) का है। 
Advertisement

इस फोन को चीन में लॉन्‍च किया गया है और आज से ही प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। ऑरोरा ग्रीन और टाइटेनियम एम्प्टी ग्रे कलर्स में आने वाले इस फोन की सेल 23 अगस्त से शुरू होगी। 

रिपोर्टों के अनुसार, वनप्लस ऐस 2 प्रो में 6.7 इंच का कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1.5K और 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट है। डिस्‍प्‍ले के टॉप में सेंटर में पंच होल दिया गया है, जहां सेल्‍फी कैमरा मौजूद है। 
Advertisement

OnePlus Ace 2 Pro को स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर की ताकत दी गई है, जिसके साथ मैक्सिमम 24 जीबी रैम और 1 टीबी स्‍टोरेज है। यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर चलता है, जिस पर ColorOS 13.1 की लेयर है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 150W SuperVOOC फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरों के लेवल पर भी OnePlus Ace 2 Pro काफी दमदार है। फोन में 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। साथ में 8 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2 एमपी का मैक्रो लेंस मिलता है। फ्रंट में 16MP का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले OnePlus Ace 2 Pro में वाईफाई 7 फीचर भी मिलता है। 
Advertisement

कंपनी ने आईआर ब्लास्टर फीचर को बरकरार रखा है। एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1,240x2,772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.