OnePlus Ace 2 Pro फोन 24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ होगा लॉन्च!

OnePlus Ace 2 Pro : यह स्मार्टफोन 150W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। कंपनी इसका 100W चार्जिंग वाला वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जून 2023 10:35 IST
ख़ास बातें
  • टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने शेयर की है जानकारी
  • चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो पर बताया
  • OnePlus Ace 2 Pro को इस साल के आखिर में किया जा सकता है लॉन्‍च

OnePlus Ace 2 Pro में 1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, यह वही डिस्‍प्‍ले होगा जो ओपो रेनो 10 प्रो+ फोन में था।

Photo Credit: Oneplus/सांकेतिक तस्‍वीर

स्‍मार्टफोन्‍स में आमतौर पर कितनी रैम होती है? ज्‍यादातर डिवाइसेज में 4GB से 8GB रैम तक देखने को मिलती है। कई फोन 12GB रैम के साथ आते हैं और चुनिंदा डिवाइसेज में 16GB रैम भी मिलती है। क्‍या यह सिलसिला और आगे बढ़ने वाला है। एक टिप्‍सटर की मानें, तो वनप्‍लस अपने अपकमिंग स्‍मार्टफोन (OnePlus Ace 2 Pro) को 24GB रैम के साथ पैक कर सकती है। खबरें हैं कि कंपनी वनप्लस 12 (OnePlus 12) और वनप्लस ऐस 2 प्रो पर काम कर रही है। इन्‍हें इस साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है। 

वनप्लस ऐस 2 प्रो के बारे में हमने आपको पहले भी जानकारी दी थी। इस फोन को क्‍वॉलकॉम के आने वाले और सबसे तेज प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। वहीं, चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो पर टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने जानकारी दी है कि वनप्लस ऐस 2 प्रो में 24 जीबी रैम और 1 टीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है।

इससे पहले डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। यह स्मार्टफोन 150W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। कंपनी इसका 100W चार्जिंग वाला वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है, जो 5 हजार एमएएच बैटरी को पावर देगा।  रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो OnePlus Ace 2 Pro में 1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, यह वही डिस्‍प्‍ले होगा जो ओपो रेनो 10 प्रो+ फोन में था। डिस्प्ले में कर्व्ड ऐजेस और स्लिम बेजेल्स होंगे। इस स्क्रीन की सप्लाई BOE द्वारा की जाएगी।

OnePlus Ace 2 Pro के कैमरा स्‍पेसिफ‍िकेशंस को लेकर भी जानकारी सामने आ चुकी है। कहा जाता है कि इसमें 50MP IMX890 मेन रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन में कुल 3 कैमरा होंगे, लेकिन दो और सेंसर कौन से होंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं है। ऐसे और अपडेट्स पाने के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  2. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  3. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  4. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  6. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
  7. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
  2. CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
  3. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  4. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  5. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  6. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  7. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  8. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
  9. Facebook पर हुई ये गलती, तुरंत ऐसे सुधार सकते हैं आप
  10. बड़ी फैमिली के लिए 16 सीटों वाली वैन! 9-इंच HD डिस्प्ले और 8-स्पीकर DTS सिस्टम के साथ Urbania Deluxe लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.