OnePlus Ace 2 Pro अगस्त में होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर समेत इन फीचर्स से होगा लैस

OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका  1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2023 09:39 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 2 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर मिलेगा।
  • OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus Ace 2 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।

Photo Credit: Weibo/Liu Fengshuo

OnePlus का आगामी स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 Pro लंबे समय से इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में शंघाई में चल रहे 2023 चाइना जॉय डिजिटल और एंटरटेनमेंट एक्सपो में OnePlus ने अपने फ्यूचर प्लान को लेकर जानकारी दी। वनप्लस प्रोडक्ट्स लाइन के प्रेसिडेंट लियू फेंगशूओ ने खुलासा किया कि OnePlus Ace 2 Pro अगस्त में चीन में लॉन्च होगा। यहां हम आपको OnePlus Ace 2 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

फेंगशुओ ने साफ किया कि OnePlus Ace 2 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा आगामी स्मार्टफोन में 9,140 स्क्वायर मिमी एरिया के साथ इंडस्ट्री का पहला एयरोस्पेस-ग्रेड 3 डी कूलिंग सिस्टम भी होगा। ऐसी अफवाह है कि OnePlus Ace 2 Pro ग्लोबल मार्केट में अलग नाम के साथ पेश किया जाएगा। संभावना यह है कि स्मार्टफोन ग्लोबल स्तर पर OnePlus 12R के नाम से दस्तक दे सकता है।


Advertisement
OnePlus Ace 2 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


हाल ही में आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका  1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। Ace 2 Pro एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन में पूरा दिन पावर के लिए 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 150W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। वनप्लस स्मार्टफोन 16जीबी/24जीबी रैम और 1टीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज का सपोर्ट करेगा। 

फोटोग्राफी पर आएं तो वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। वनप्लस ऐस 2 प्रो में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। अन्य फीचर्स के तौर पर वनप्लस स्मार्टफोन में आईआर ब्लास्टर, अलर्ट स्लाइडर, अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.