OnePlus 9 Pro में 45 वॉट वायरलेस चार्जिंग व रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की खबर

कंपनी वनप्लस 9 लाइनअप में तीन नए मॉडल्स पेश कर सकती है, जिसमें शामिल होंगे OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro। इसके अलावा इस सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन OnePlus 9e या फिर OnePlus 9 Lite हो सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 5 जनवरी 2021 12:31 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 9 सीरीज़ इस साल मार्च में हो सकती है लॉन्च
  • OnePlus 9 Pro में मिल सकता है 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा

OnePlus 9 सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं तीन फोन

OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन में 45 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। OnePlus 8 Pro कंपनी का पहला स्मार्टफोन था, जो कि 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग के साथ आया था। लेकिन अब ऐसा लगता है कि OnePlus कंपनी Xiaomi और Huawei जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए अपने वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी से एक कदम और आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, वनप्लस 9 प्रो स्मार्टफोन में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होगा। फिलहाल, कंपनी ने वनप्लस 9 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है और न ही यह सार्वजनिक किया गया है कि यह सीरीज़ कब लॉन्च होगी।

टिप्सटर Max Jambor ने Voice के माध्यम से जानकारी दी है कि OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन में 45 वॉट तक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिलेगा, लेकिन इसकी स्पीड की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वनप्लस 9 प्रो OnePlus 9 सीरीज़ का टॉप-एंड वेरिएंट हो सकता है। टिप्सटर ने यह भी साझा किया है कि OnePlus 9 में भी वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

OnePlus ने OnePlus 8 Pro के साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट को जोड़ा था, जो कि कंपनी का इस फीचर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन बना था। इस फोन में 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद था। वहीं, इसके विपरित OnePlus 8 स्मार्टफोन में किसी प्रकार का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं दिया गया था। लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि कंपनी OnePlus 9 सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोन्स में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट लेकर आ सकती है।

पिछले महीने, सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि OnePlus 9 स्मार्टफोन में OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन की तरह 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। वनप्लस 9 फोन में इसके अलावा 4,500 एमएएच की बैटरी भी मिल सकती है, जिसके साथ 65 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है OnePlus 8T की तरह।
Advertisement

पुरानी लीक्स के अनुसार, वनप्लस 9 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जबकि OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। इसके अलावा यह भी सामने आ चुका है कि कंपनी वनप्लस 9 सीरीज़ में पेरिस्कोप लेंस शामिल नहीं किया जाएगा।  
Advertisement

कंपनी वनप्लस 9 लाइनअप में तीन नए मॉडल्स पेश कर सकती है, जिसमें शामिल होंगे OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro। इसके अलावा इस सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन OnePlus 9e या फिर OnePlus 9 Lite हो सकता है। यह सीरीज़ मार्च महीने में लॉन्च हो सकती है, जो कि कंपनी के पारंपरिक लॉन्च से पहले है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.