OnePlus 8T भारत में लॉन्च होगा 14 अक्टूबर को, OnePlus ने दी जानकारी

OnePlus 8T को भारत में 14 अक्टूबर को शाम साढे़ 7 बजे एक लाइव स्ट्रीम के ज़रिए लॉन्च किया जाएगा। Amazon ने माइक्रोसाइट लाइव करके इसकी उपलब्धता की ओर इशारा दे दिया है।

OnePlus 8T भारत में लॉन्च होगा 14 अक्टूबर को, OnePlus ने दी जानकारी
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस हो सकता है वनप्लस 8टी
  • 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की जानकारी
  • एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 पर काम कर सकता है OnePlus 8T
विज्ञापन
OnePlus 8T को भारत में 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी ने सोमवार को एक प्रेस नोट के ज़रिए इसका ऐलान किया। गौर करने वाली बात है कि अभी एक दिन पहले ही Amazon पर माइक्रोसाइट लाइव हो जाने के बाद वनप्लस 8टी को इसी तारीख को लॉन्च किए जाने की ओर इशारा मिला था। वनप्लस 8टी स्मार्टफोन मार्केट में OnePlus 8 के अपग्रेड के तौर पर आएगा जिसे अप्रैल में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर दिेए जाने की खबर है और यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 11 पर चलेगा हम वनप्लस 8टी में वनप्लस 8 की तुलना में डिज़ाइन के स्तर पर कुछ बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं।
 

OnePlus 8T India launch details

वनप्लस 8टी को भारत में 14 अक्टूबर को शाम साढे़ 7 बजे एक लाइव स्ट्रीम के ज़रिए लॉन्च किया जाएगा। Amazon ने माइक्रोसाइट लाइव करके इसकी उपलब्धता की ओर इशारा दे दिया है। हालांकि, यह हैंडसेट OnePlus.in और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में भी उपलब्ध होगा।

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि OnePlus के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 8T को भारत में सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है, ठीक OnePlus 7T की तरह जो बीते साल 26 सितंबर को लॉन्च हुआ था। लेकिन इस साल कोरोना महामारी के कारण लॉन्च की तारीख टल गई है।
 

OnePlus 8T specifications (expected)

हाल ही में फोन के रेंडर्स के साथ स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे, जिसके अनुसार, फोन में 6.55 इंच डिस्प्ले के साथ फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद होगा। पिछले रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह फोन स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ दो कॉन्फिग्रेशन दिए जाएंगे एक 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया था कि फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा, इसके साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया जाएगा। वहीं, अंत में एक 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट सेंसर भी इस कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस 8टी फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया जाएगा, जो कि होल-पंच कटआउट के साथ स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा।

इसके अलावा, माना जा रहा है कि फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS 11 पर काम कर सकता है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality, design
  • 120Hz, AMOLED display
  • Very good overall performance
  • Very fast charging
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Still no IP rating, wireless charging
  • Average low-light video performance
  • A bit chunky
डिस्प्ले6.55 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus 8T specifications, OnePlus 8T, OnePlus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड
  2. 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
  3. PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
  4. Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
  5. Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
  6. Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
  7. Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
  8. Vivo X300s में मिलेगी 7,100mAh की बैटरी, गेमिंग फीचर्स 
  9. iQOO Z11x 5G भारत में 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  10. Vivo Y51 Pro 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs OnePlus Nord CE 5 5G: देखें तुलना, कौन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »