OnePlus 8 की स्पेशल लिमिटेड सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू, मिलेंगे ये ऑफर्स

OnePlus 8 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत 41,999 रुपये है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है, जबकि 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 49,999 रुपये में आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 मई 2020 10:10 IST
ख़ास बातें
  • Snapdragon 865 चिपसेट और ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है OnePlus 8 स्मार्टफोन
  • सीमित स्टॉक के साथ आज पेश होगा नया वनप्लस 8 स्मार्टफोन
  • दोपहर 12 बजे Amazon India और Oneplus.in पर होगी बिक्री शुरू

OnePlus 8 की भारत में कीमत 41,999 रुपये से शुरू होती है

OnePlus 8 आज दोपहर 12 बजे (आईएसटी) पर एक स्पेशल सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। वनप्लस आज से भारत में वनप्लस 8 प्रो और वनप्लस 8 के लिए बिक्री खोलने वाला था, लेकिन संभवतः कोरोनोवायरस संक्रमण के चलते प्रोडक्शन में आने वाली कठिनाइयों के कारण इस सेल को स्थगित कर दिया गया और इसके बदले आज OnePlus 8 के लिए एक लिमिटेड सेल का आयोजन किया जा रहा है। यह स्पेशल सेल Amazon India और OnePlus.in पर शुरू होगी और OnePlus 8 Pro की सेल बाद में होगी। इस सेल में वनप्लस 8 सीमित स्टॉक के साथ आएगा, इसलिए इसके जल्द से जल्द आउट ऑफ स्टॉक होने की पूरी संभावना है।
 

OnePlus 8 price in India, sale time, launch offers

वनप्लस 8 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत 41,999 रुपये है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है, जबकि 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 49,999 रुपये में आता है। OnePlus 8 का 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट ग्लेशियल ग्रीन, ऑनिक्स ब्लैक और इंटरस्टैलर ग्लो रंग विकल्पों में आता है। वहीं, इसका 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट ग्लेशियल ग्रीन और ऑनिक्स ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। इसका सबसे बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट केवल ग्लेशियल ग्रीन रंग में उपलब्ध होगा।

स्पेशल लिमिटेड सेल अमेज़न इंडिया और वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। लॉन्च ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को एसबीआई बैंक कार्ड या ईएमआई पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। जिन ग्राहकों ने इस फोन को प्री-बुक किया था, उन्हें 1,000 रुपये का अमेज़न पे कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा अधिकांश प्रमुख बैंकों के जरिए 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई के विकल्प और जियो की ओर से 6,000 रुपये कीमत के लाभ मिलेंगे।

भारत में OnePlus 8 Pro कब बिक्री के लिए पेश किया जाएगा, इस पर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है। वनप्लस ने कहा है कि मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में फिर से दोनों फोन का प्रोडक्शन शुरू हो गया है, इसलिए उम्मीद है कि कंपनी इन दोनों फोन की बिक्री की घोषणा जल्द कर सकती है।
 

OnePlus 8 specifications

डुअल-सिम OnePlus 8 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी और 12 जीबी LPDDR4X रैम दिए गए हैं।

यह तीन रियर कैमरों के साथ आता है। यहां 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.75 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया। फोन 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। सेल्फी की बात करें तो वनप्लस 8 में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.45 लेंस है।
Advertisement

OnePlus 8 की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। यह फोन भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।


Advertisement
OnePlus के इस हैंडसेट में 4,300 एमएएच की बैटरी है। OnePlus 8 स्मार्टफोन Warp Charge 30T को सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 160.2x72.9x8.0 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
  2. बिना PIN डाले होगी पेमेंट! Google Pay, PhonePe और Paytm में ऐसे चालू करें UPI Lite
  3. लैपटॉप की बैटरी जल्दी होती है खत्म, इन आदतों को अभी छोड़ें और बनाएं अपने डिवाइस को बेहतर
  4. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  5. Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  6. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  7. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  9. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  2. iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
  3. लैपटॉप की बैटरी जल्दी होती है खत्म, इन आदतों को अभी छोड़ें और बनाएं अपने डिवाइस को बेहतर
  4. बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
  5. बिना PIN डाले होगी पेमेंट! Google Pay, PhonePe और Paytm में ऐसे चालू करें UPI Lite
  6. Vivo X Fold 6 आ रहा 200MP धांसू कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 26 जून को है लॉन्च
  7. Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  8. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  10. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.